---विज्ञापन---

प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा ने अपवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘खुशखबरी आए…’

Poonam Sinha Breaks Silence on Sonakshi Sinha Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, कई बार सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की तरफ से प्रेग्नेंसी की खबरों से इंकार किया गया. इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा का एक बयान खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपनी बेटी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

एक इवेंट में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए पूनम ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको. लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी.'

इसी दौरान पूनम ने सोनाक्षी के जन्म को याद करते हुए कहा, 'वो पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का जब हमारे घर में बेटियां आईं. मुझे लगता है जिंदगी बेटियों के बिना कुछ है ही नहीं. बेटियों का होना बहुत जरूरी है.'

इसके बाद पूनम ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको. लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी.'

पूनम ने आगे बताया कि शादी के बाद उनका वजन बढ़ गया था, जिसके कारण लोग उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे थे. उन्होंने फिर से इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि जब उनकी प्रेग्नेंसी होगी तो वह खुद इसकी घोषणा करेंगी.

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने सात साल के रिश्ते के बाद 23 जून, 2024 को सिविल मैरिज में शादी कर ली. उनके घर पर हुई रजिस्टर्ड शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

First published on: Apr 05, 2026 08:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.