---विज्ञापन---

‘ईरानी शासन कैंसर की तरह है, हम 48 साल से लड़ रहे’, तेहरान से आई इस बॉलीवुड हसीना ने बयां किए ईरान के हालात

ईरानी देश से इंडिया आई एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ईरानी शासन को 'कैंसर' जैसा बताया है. उन्होंने वहां के हालात के बारे में बात की है. उन्होंने देश में ईरान के सपोर्ट में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर भी दुख जताया.

ईरान में हर तरफ तबाही मची है. वहां के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से हर कोई हैरान है. कहीं जश्न का माहौल है, तो कहीं मातम मचा हुआ है. हाल ही मंदाना करीमी और एलनाज नौरोजी जैसी ईरानी एक्ट्रेसेस भी इसका जश्न मनाती नजर आईं. मंदाना सालों से भारत में रह रही हैं. उनका जन्म तेहरान में हुआ था.

मंदाना करीमी ने हाल ही ईरान के शासन के बारे में बात की और इसे मिडल ईस्ट में फैला हुआ 'कैंसर' बताया. 'एनडीटीवी' को दिए इंटरव्यू में मंदाना ने कहा, 'ईरान में सालों से लोग निहत्थे होकर विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं. हमने अपनों को खोया है. हमने माताओं, बच्चों को खोया तो यूनिवर्सिटीज भी खो दीं...लिस्ट लंबी है. किसी के लिए भी मौत का जश्न मनाना आसान नहीं होता, लेकिन इस शासन ने हमारे साथ जो किया है... और मुझे यकीन है कि आपने पिछले कुछ महीनों के वीडियो देखे होंगे - 8 जनवरी और 9 जनवरी - जब 1,000 लोगों का सामूहिक नरसंहार हुआ था.'

आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'ईरानी अपने ही लोगों की मौत पर नाचने और जश्न मनाने लगे. हुआ ये कि जब मेरे अपने परिवार वाले, मेरे अपने दोस्त मुझे फोन करते हैं, तो वो कहते हैं कि क्या तुम विश्वास कर सकती हो कि कितने लोग मर गए? अब हम जश्न मनाने वाले हैं क्योंकि इतने सालों से हम दुनिया से गुहार लगा रहे हैं कि प्लीज हमारी मदद करें. ये शासन मिडल ईस्ट में कैंसर की तरह है. और आप देख सकते हैं, क्योंकि जब आप उनके हमले देखते हैं, तो वो मिडल ईस्ट के भीतर ही हो रहे हैं। ये सब प्लान्ड या ऑर्गनाइज्ड नहीं हैं, वो रेस्टोरेंट या ऐसी ही जगहों को निशाना बना रहे हैं. और यही हमारी भावना है. हम 48 सालों से भी अधिक समय से लड़ रहे हैं.’

एक्ट्रेस ने भारत में चल रहे प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी है. मंदाना करीमी ने कहा, 'अभी मेरा दिल बहुत टूट गया है क्योंकि जो विरोध हो रहा है भारत में, वो ईरान के शासन के सपोर्ट में है. मैं अपने लोगों के लिए दो हफ्ते पहले कैंडललाइट प्रोटेस्ट करने गई थी, पर मुझे परमिशन नहीं मिली.'

मंदाना करीमी साल 2010 में मुंबई आई थीं. उन्होंने कई 'मैं और चार्ल्स', 'भाग जॉनी', 'क्या कूल हैं हम 3' और 'रॉय' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने टीवी शो 'इश्कबाज', 'बिग बॉस' और 'लॉकअप' जैसे रियलिटी शोज में भी काम किया है.

First published on: Mar 03, 2026 11:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.