Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

2026 में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी ये रोमांटिक फिल्में, भूल जाएंगे Saiyaara भी

साल 2026 में तमाम मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसमें से एक्शन, क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में शामिल हैं. हालांकि इस साल तमाम रोमांटिक मूवीज भी दस्तक देने वाली है, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. 2026 में कुछ ऐसी रोमांटिक कहानियां देखने को मिलेंगी, जिन्हें देख सैयारा भी भूल जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दो दीवाने सहर में: रवि उद्यावर के डायरेक्शन में बनी दो दीवाने सहर में एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है. जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर नजर आने वाले है. फिल्म में दोनों एक दूसरे से अरेंज मैरिज की मीटिंग के दौरान मिलते हैं और फिर धीरे-धीरे कई बाधाओं के बाद प्यार में पड़ते है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.

पत्नी पत्नी और वो दो: लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म पत्नी पत्नी और वो दो का शामिल है. इस फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है और मूवी में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आएंगी. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी.

एक दिन: फिल्म एक दिन का डायरेक्शन सुनील पांडे ने किया है और इस रोमांटिक मूवी में साई पल्लवी के साथ जुनैद खान नजर आएंगे. यह मूवी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह 'वन डे' की ऑफिशियल रीमेक फिल्म है.

चांद मेरा दिल: चांद मेरा दिल भी साल 2026 की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म में से एक है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य साथ नजर आने वाले हैं. विवेक सोनी की निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी.

है जवानी तो इश्क होना है: डेविड धवन की निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगी. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

तू मेरी जिंदगी है: अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म तू मेरी जिंदगी है साल 2026 की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा मूवी है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी. एक दिन मूवी से इस फिल्म की टक्कर देखने को मिलेगी.

कॉकटेल 2: आखिर में फिल्म कॉकटेल 2 है. होमी अदाजानिया के डायरेक्शन में बनने वाली कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 जून 2026 को रिलीज होगी.

First published on: Feb 17, 2026 09:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.