---विज्ञापन---
OTT की ये 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में-सीरीज दिमाग की बत्ती कर देंगी गुल, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों थ्रिलर कंटेंट की बाढ़ आई हुई है. सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन अक्सर सही चुनाव न कर पाने की वजह से घंटों समय सिर्फ सर्च करने में ही निकल जाता है. आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम लेकर आए हैं टॉप-5 हाई-रेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज. चाहे वो नाना पाटेकर का बेबाक अंदाज हो या आमिर खान का देशभक्ति वाला जुनून, इस लिस्ट में शामिल हर नाम आपको स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देगा. खास बात यह है कि इन सभी को IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है.

कहानी (Kahaani)- विद्या बालन की यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर का 'गोल्ड स्टैंडर्ड' मानी जाती है. एक गर्भवती महिला का अपने पति को ढूंढने का सफर जिस मोड़ पर खत्म होता है, वह आपके होश उड़ा देगा. इसकी IMDb रेटिंग- 8.1 है. इसका पार्ट 1 (अमेजन प्राइम वीडियो), पार्ट 2 (जी5) पर मौजूद है.

सरफरोश (Sarfarosh)- अगर आपको रियलिस्टिक पुलिस ड्रामा पसंद है, तो आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह की यह फिल्म आज भी उतनी ही फ्रेश लगती है. सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और हथियारों की तस्करी की यह कहानी रोंगटे खड़े कर देती है. इसकी IMDb रेटिंग 8.0 है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ट्रू डिटेक्टिव (True Detective)- यह एक ऐसी अमेरिकी सीरीज है जिसने सस्पेंस की परिभाषा बदल दी. इसके चौथे सीजन में दो महिला जासूसों की एक सीरियल किलर को ढूंढने की कहानी बेहद डार्क और गहरी है. इसकी IMDb रेटिंग: 8.9 है. इसे आप जियो सिनेमा (हिंदी डब उपलब्ध) पर देख सकते हैं.

रीचर (Reacher)- जैक रीचर की जांबाजी और मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का अनोखा तरीका आपको इस सीरीज का फैन बना देगा. एक्शन और दिमाग का ऐसा तालमेल कम ही देखने को मिलता है. इसकी IMDb रेटिंग 8.0 है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

अब तक छप्पन (Ab Tak Chhappan)- मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी और सिस्टम के भ्रष्टाचार को दिखाती यह फिल्म नाना पाटेकर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसकी रॉ और रियल फील आपको अंत तक बांधे रखेगी. इसकी IMDb रेटिंग 7.8 है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.