---विज्ञापन---
Prime Video पर देखें 5 सबसे खतरनाक थ्रिलर फिल्में, सस्पेंस में है दृश्यम की भी बाप

ओटीटी पर तमाम सस्पेंस थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. वहीं, अगर आप इस तरह की फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम प्राइम वीडियो पर मौजूद हिंदी में कुछ ऐसी ही बेहतरीन मूवीज के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिन फिल्मों की कहानी न सिर्फ जबरदस्त है, बल्कि इसमें हर मोड़ पर ट्विस्ट भी मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रहस्य: साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'रहस्य' लिस्ट में पहले नंबर पर है. यह एक डॉक्टर के बारे में है, जिसपर उसकी ही बेटी की हत्या का आरोप लगता है, लेकिन जब जांच होती है, तो सबूतों में एक बड़ा खुलासा होता है.

कहानी: विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' के सस्पेंस के आगे आज भी किसी का जवाब नहीं है. यह फिल्म एक प्रेग्नेंट महिला के बारे में है, जो कि अपने पति की तलाश करती है, लेकिन एंड में कुछ ऐसा होता है जो आपका भी दिमाग घुमा देगी.

अंधाधुन: आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन भी सस्पेंस से भरपूर है. इस फिल्म में एक ऐसे शख्स के बारे में दिखाया जाता है जो कि अंधे होने का नाटक करता है और एक मर्डर होते हुए देख लेता है. लेकिन इसकी एंडिंग बेहद खतरनाक है, जो आपको चौंका देगी.

धुरुवंगल पदिनारु: 8.2 की रेटिंग वाली फिल्म 'धुरुवंगल पदिनारु' अपनी बेहतरीन कहानी के लिए जानी जाती है. यह फिल्म एक कपल की रहस्यमयी स्थिति में हुई मौत के बारे में है, जिसकी जांच इंस्पेक्टर दीपक करते हैं. फिल्म की कहानी जबरदस्त है. इसे अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.

द स्टोनमैन मर्डर्स: फिल्म 'द स्टोनमैन मर्डर्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी और यह मूवी एक रियल लाइफ इवेंट से इंस्पायर है. फिल्म की कहानी मुंबई के फुटपाथ में सो रहे लोगों की अचानक हत्याओं के बारे में है. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था. हालांकि आखिर में जब सच सामने आता है, तो लोग हैरान रह जाते हैं.