Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

ओटीटी की 5 दमदार सस्पेंस और मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, ट्विस्ट और टर्न्स रोंगटे खड़े कर देंगे

अगर आप ओटीटी पर सस्पेंस और मिस्ट्री के शौकीन हैं, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी कई सीरीज मौजूद हैं जो आपको अंत तक सोचने पर मजबूर कर देंगी. सस्पेंस से भरपूर कहानियों की तलाश खत्म करते हुए हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी वेब सीरीज, जिनके ट्विस्ट और टर्न्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे.

द लास्ट ऑवर (The Last Hour)- अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद यह एक सुपरनैचुरल क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी सिक्किम की पहाड़ियों में सेट है. इसमें एक पुलिस अधिकारी और एक ऐसे 'शमन' (Shaman) की कहानी है जो मरे हुए लोगों की आखिरी यादों को देख सकता है. रहस्य और फंतासी का यह मेल आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगा.

समांतर (Samantar)- MX प्लेयर पर मौजूद स्वप्निल जोशी अभिनीत यह सीरीज भाग्य और नियति के इर्द-गिर्द घूमती है. एक आदमी को पता चलता है कि उसकी जिंदगी बिल्कुल वैसी ही चल रही है जैसी एक दूसरे व्यक्ति (सुदर्शन चक्रपाणि) की पहले बीत चुकी है. अपनी भविष्य जानने की यह उत्सुकता उसे कहाँ ले जाती है, यही इस शो का रोमांच है.

सुजल: द वोर्टेक्स - सीजन 2 (Suzhal: The Vortex)- अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह सीरीज काफी जबरदस्त है. दक्षिण भारत के एक छोटे से शहर में सेट यह सीरीज हाल ही में अपने दूसरे सीजन के साथ लौटी है. एक साधारण सी दिखने वाली जांच कैसे गहरे और डार्क राज खोलती है, यह देखना बेहद रोमांचक है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी आपके अनुभव को दोगुना कर देगी.

धूता (Dhootha)- अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की यह सीरीज एक 'सुपरनैचुरल थ्रिलर' है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे अखबार की कतरनें भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करने लगती हैं और एक पत्रकार की जिंदगी में तूफान आ जाता है. अगर आप डार्क और मिस्टीरियस कंटेंट पसंद करते हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें.

काला पानी (Kaala Paani)- यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर आधारित यह सीरीज एक रहस्यमयी बीमारी और उससे बचने के संघर्ष की कहानी है. यहाँ सस्पेंस के साथ-साथ सर्वाइवल थ्रिलर का भी तड़का है. यह सीरीज दिखाती है कि जब कुदरत अपना खेल खेलती है, तो इंसान कितना लाचार हो जाता है.

First published on: Feb 19, 2026 07:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.