---विज्ञापन---
3.6 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म ने की 184 करोड़ से ज्यादा की कमाई, चार-चार सुपरस्टार मिलकर भी भी बचा पाए मूवी की डूबती नैया

3.6 IMDb Rating Film: आज के डिजिटल जमाने में लोग किसी भी फिल्म को देखने से पहले उसकी IMDb रेटिंग चेक करते हैं, इसके बाद ही फैसला करते हैं कि ये फिल्म देखने लायक है या नहीं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 3.6 IMDb रेटिंग मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हम फ्लॉप फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें एक या दो नहीं बल्कि 4-4 सुपरस्टार थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 90.25 करोड़ की कमाई कर ली थी.

लेकिन इसके बाद से ही लगातार इस फिल्म की कमाई गिरती चली गई. फिल्म ने 22वें दिन सिर्फ 1 लाख कलेक्शन किया था, जिसके बाद ये मूवी बॉक्स ऑफिस से उतार दी गई.

ये फ्लॉप फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई 'सिकंदर' है. इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज (कटप्पा) और शरमन जोशी जैसे स्टार्स थे.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म'सिकंदर' ने पहले तीन दिनों में 74.5 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया. फिल्म ने भारत में टोटल 110.1 करोड़ का कारोबार किया.

ए. आर. मुरुगादोस के डायरेक्शन में बनी इस मेगाबजट फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी सिर्फ 184.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया.

इस 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म को IMDb पर 10 में से 3.6 की रेटिंग मिली है. फैंस के अनुसार, फिल्म की कहानी में कोई नयापन नहीं है और इसकी कहानी काफी घिसी-पिटी है.