Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

5 महीने से OTT पर तहलका मचा रही 2 घंटे 37 मिनट की ये धांसू फिल्म, क्लाइमेक्स देख पकड़ लेंगे माथा

सिनेमा की दुनिया में कभी-कभी बॉक्स ऑफिस के आंकड़े फिल्म की असल लोकप्रियता को नहीं दर्शा पाते. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. थिएटर में औसत प्रदर्शन के बावजूद, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच महीनों से लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.

दो 'जॉली' का महा-मुकाबला- इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी अक्षय कुमार और अरशद वारसी का एक साथ आना है. फिल्म में मेरठ के जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) और कानपुर के जगदीश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार) के बीच जबरदस्त प्रोफेशनल दुश्मनी दिखाई गई है. दोनों के एक जैसे निकनेम 'जॉली' की वजह से होने वाली गलतफहमियां दर्शकों को लोटपोट कर देती हैं.

सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी- 'जॉली एलएलबी 3' केवल हंसाती ही नहीं, बल्कि एक गंभीर मुद्दे पर भी बात करती है. फिल्म की पटकथा 'भट्टा पारसौल' विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह सच्ची घटनाओं को कोर्टरूम ड्रामे और कॉमेडी के जरिए पर्दे पर उतारती है, जो समाज की असलियत से भी रूबरू कराती है.

ओटीटी पर 5 महीनों से लगातार ट्रेंड- पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई यह फिल्म ओटीटी पर एक अलग ही रिकॉर्ड बना रही है. नेटफ्लिक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के बाद, यह पिछले पांच महीनों से टॉप-10 की लिस्ट से बाहर नहीं हुई है. इसने कई नई रिलीज फिल्मों को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

बॉक्स ऑफिस का 'एवरेज' सफर- हैरानी की बात यह है कि करीब 120 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 117 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन थिएटर में यह अपनी लागत पूरी तरह वसूलने में संघर्ष करती दिखी.

इंडस्ट्री के महारथी कलाकार- अक्षय और अरशद के अलावा, फिल्म में सौरभ शुक्ला ने एक बार फिर जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी के रूप में अपनी जान फूंक दी है. 2 घंटे 37 मिनट की यह फिल्म कोर्टरूम की गंभीरता और हंसी के फव्वारों का एक बेहतरीन संतुलन पेश करती है, जो इसे हर उम्र के दर्शकों के लिए पसंदीदा बनाती है.

First published on: Feb 23, 2026 07:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.