Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Jio Hotstar पर मौजूद 2 घंटे 3 मिनट की दमदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, रोंगटे खड़े करने वाला है कहानी का क्लाइमेक्स

अगर आप सस्पेंस और ऐसी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं जो अंत तक आपको चैन से बैठने न दे, तो साउथ की फिल्म 'कड़ावर' (Cadaver) आपकी तलाश को खत्म कर सकती है. 2022 में आई यह फिल्म अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और चौंकाने वाले क्लाइमैक्स के लिए जानी जाती है.

एक रहस्यमयी खूनी खेल- फिल्म की शुरुआत एक इलाके में हो रही रहस्यमयी मौतों से होती है. कातिल का तरीका बहुत ही खौफनाक है; वह हत्या करने से पहले शिकार को एक 'वॉयस मैसेज' भेजता है और फिर उसे इतनी बेरहमी से मारता है कि लाश को पहचानना भी नामुमकिन हो जाता है.

अमाला पॉल का दमदार किरदार- इस फिल्म की मुख्य जान अभिनेत्री अमाला पॉल हैं, जिन्होंने डॉ. भद्रा का किरदार निभाया है. डॉ. भद्रा एक पैथोलॉजिस्ट (शव परीक्षक) हैं, जो पुलिस को इन पेचीदा मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में मदद करती हैं. अमाला पॉल न केवल फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, बल्कि उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है.

जेल से बुना गया जाल- कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब एक तरफ कत्ल हो रहे होते हैं और दूसरी तरफ जेल में बंद एक कैदी (वेत्रि) यह दावा करता है कि ये सारी हत्याएं वही कर रहा है. एक कैदी सलाखों के पीछे रहकर बाहर कत्ल कैसे कर सकता है? यही सस्पेंस फिल्म को और भी गहरा बना देता है.

दिमाग हिला देने वाली मर्डर मिस्ट्री- अनूप पनिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 2 घंटे 3 मिनट की है. फिल्म की गुत्थी इतनी उलझी हुई है कि दर्शक आखिरी समय तक कातिल और उसके पीछे की वजह का सही अंदाजा नहीं लगा पाते. इसका हर सीन आपको सोचने पर मजबूर कर देता है.

ओटीटी पर है मौजूद- अगर आप इस खूनी खेल की हकीकत जानना चाहते हैं, तो यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. 3 साल पहले रिलीज होने के बाद भी यह क्राइम थ्रिलर प्रेमियों की पसंदीदा लिस्ट में बनी हुई है.

First published on: Feb 21, 2026 04:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.