---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही तहलका मचा रही 2 घंटे 26 मिनट की ये धांसू फिल्म, ‘Dhurandhar’ को दी थी मात

अगर आप इस वीकेंड कुछ हल्का-फुल्का और हंसाने वाला कंटेंट ढूंढ रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर राज कर रही फिल्म 'अमगनगा ओका राजू' (Anaganaga Oka Raju) आपकी तलाश पूरी कर सकती है. नवीन पॉलीशेट्टी की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग वाली यह फिल्म फिलहाल ओटीटी पर तहलका मचा रही है.

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 का पायदान- 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि इसने रिलीज होते ही 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म को पछाड़कर नंबर 1 का सिंहासन हासिल कर लिया था. यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी उपलब्ध है.

बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई- यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'स्लीपर हिट' साबित हुई. महज 8 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. शानदार 'वर्ड ऑफ माउथ' की वजह से इस फिल्म ने बड़े बजट की फिल्मों को कड़ी टक्कर दी.

राजू' की चालाकी और कॉमेडी- फिल्म की कहानी 'राजू' (नवीन पॉलीशेट्टी) नाम के एक ऐसे युवक की है जो पहले बहुत अमीर था. अब उसके पास दौलत तो नहीं बची, लेकिन अमीरी का दिखावा करने के लिए वफादार नौकर जरूर हैं. अपनी विलासी जीवनशैली को बरकरार रखने के लिए वह एक अमीर लड़की, चारुलता (मीनाक्षी चौधरी), से शादी की साजिश रचता है, जो आगे चलकर बेहद मजेदार स्थितियों में बदल जाती है.

नवीन और मीनाक्षी की जोड़ी- नवीन पॉलीशेट्टी अपनी अनोखी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने निराश नहीं किया है. वहीं मीनाक्षी चौधरी ने उनका बखूबी साथ निभाया है. दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म के मजाकिया संवाद दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर देते हैं.

बेहतरीन निर्देशन और निर्माण- फिल्म का निर्देशन 'मारी' ने किया है, जबकि सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म की सादगी और बिना किसी फूहड़पन वाली कॉमेडी ही इसकी सबसे बड़ी सफलता का राज है.