Wednesday, 11 February, 2026

---विज्ञापन---

अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज, पंचायत के ‘प्रहलाद चा’ का भी दिखा नया अवतार

Subedaar Teaser Out: बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' (Subedar) के जरिए वह जबरदस्त एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है.

Anil Kapoor New Movie Subedaar Teaser Release: अनिल कपूर की दमदार एक्टिंग का जादू आज भी बरकरार है. ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, अब वह ‘सूबेदार’ के रूप में एक रिटायर्ड फौजी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के पोस्टर ने पहले ही लोगों को फिल्म के प्रति उत्सुक कर दिया था, और अब इसके टीजर ने साफ कर दिया है कि यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा होने वाला है. उम्र को मात देते हुए अनिल कपूर ने इस फिल्म में जो तेवर दिखाए हैं, वह काबिले तारीफ हैं.

प्राइम वीडियो पर होली का धमाका

अनिल कपूर ने फिल्म का टीजर साझा करते हुए इसके रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. ‘सूबेदार’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर 5 मार्च 2026 को स्ट्रीम होगी. होली के खास मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होने वाली है.

टीजर में दिखा दमदार ‘फौजी’ अवतार

लगभग एक मिनट के टीजर में अनिल कपूर एक रिटायर्ड फौजी ‘अर्जुन मौर्य’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. टीजर की शुरुआत में उन्हें उम्रदराज समझकर लोग हल्का आंकते हैं और ‘चचा’ कहकर उनका मजाक उड़ाते हैं. लेकिन अंत में अनिल कपूर अपनी ताकत और फुर्ती से दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आते हैं. उनके एक्शन मूव्स ने साबित कर दिया है कि वह ‘गलत आदमी’ हैं जिससे पंगा लेना भारी पड़ सकता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी अर्जुन मौर्य और उनकी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के इर्द-गिर्द बुनी गई है. एक तरफ अर्जुन अपनी बेटी के साथ बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की कोशिश करते हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपने परिवार की रक्षा के लिए समाज के दुश्मनों से लोहा लेते हैं. यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा के साथ-साथ एक्शन का बेहतरीन मिश्रण है.

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राधिका मदान, सौरभ शुक्ला और फैसल खान महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म के डायलॉग्स सुरेश त्रिवेणी और सौरभ द्विवेदी ने मिलकर लिखे हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और खुद सुरेश त्रिवेणी हैं.

फैंस को ट्रेलर का इंतजार

टीजर में अनिल कपूर का खून से लथपथ और आक्रामक रूप देखकर फैंस अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लंबे समय बाद अनिल कपूर को एक ‘मास’ एक्शन हीरो के रूप में देखना उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

पंचायत के ‘प्रहलाद चा’

अनिल कपूर की इस फिल्म ने पंचायत वेब सीरीज के ‘प्रहलाद चा’ भी हैं. टीजर में उनकी झलक दिखाई गई है. फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. अब देखना होगा कि क्या उस फिल्म में ‘प्रहलाद चा’ का कैसा अवतार देखने को मिलता है.

First published on: Feb 11, 2026 02:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.