Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, 87 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

बैटमैन बिगिन्स और डार्क नाइट राइज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके फेमस एक्टर जॉन नोलन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है.

John Nolan
John Nolan

बैटमैन बिगिन्स और डार्क नाइट राइज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके फेमस एक्टर जॉन नोलन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन की जानकारी खुद उनके भतीजे और फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन ने दी है. साथ ही उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि भी दी है. उनके निधन से इंडस्ट्री के तमाम लोगों को सदमा लगा है और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

स्टेज शो से की थी करियर की शुरुआत

बता दें कि जॉन नोलन एक्टिंग करियर काफी लंबा रहा है. 1938 में केंट में जन्में जॉन नोलन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टेज शो से की थी. रॉयल शेक्सपियर कंपनी, रॉयल कोर्ट कंपनी और रिचमंड थिएटर के साथ काम करने से उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई. बाद में उन्होंने करियर में टीवी शो में काम किया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख कर लिया. क्रिस्टोफर नोलन के साथ पारिवारिक संबंधों का उन्हें अच्छा फायदा मिला और उनकी कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिसमें जॉन अहम रोल में नजर आए.

---विज्ञापन---

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों में जॉन ने किया काम

इतना ही नहीं जॉन ने कई प्रोजेक्ट्स में क्रिस्टोफर नोलन और जोनाथन नोलन के साथ मिलकर साथ काम किया. पहली बार दोनों ने ‘फॉलोइंग’ फिल्म में काम किया था. जिसमें क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्शन की शुरुआत की थी. बाद में जॉन नोलन बैटमैन बिगिन्स में वेन इंटरप्राइजेज के बोर्ड मेंबर डगलस फ्रेडरिक्स के तौर पर भी नजर आए थे. इसके अलावा डार्क नाइट राइज में भी उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी.

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं जॉन नोलन

जॉन के टीवी करियर को लेकर बात करें तो 1970 के दशक में डेनियन डेरॉन्डा मिनी सीरीज में अहम भूमिका अदा की थी. इसके बाद वह डूम वॉच, शैबी टाइगर, रिटर्न ऑफ सेंट, क्राउन कोर्ट, एनिमी एट डोर और साइलेंट विटनेस जैसी फिल्मों में भी काम किया. जॉन की आखिरी फिल्म ड्यून प्रोफेसी थी.

यह भी पढ़ें- ‘गंदी बात’ फेम हसीना को मैसेज कर बुरे फंसे युजवेंद्र चहल, तानिया चटर्जी ने खोल दी क्रिकेटर की पोल

First published on: Apr 13, 2026 12:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.