Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Crying Benefits: सिर्फ कमजोरी की निशानी नहीं है रोना, आंसुओं से भी मिलेंगे गजब के लाभ

Crying Benefits: आज हम आपको रोने के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चल सके कि समय-समय पर रोने से क्या लाभ मिलते हैं।

Crying Benefits: कहते हैं कि अगर खिलाकर हंसते हैं, तो ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुलकर रोना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, रिसर्च की मानें तो रोना सेहत के लिए लाभदायक होता है।

वैसे तो रोना कमजोर लोगों की निशानी माना जाता है, लेकिन रोने के भी अपने अलग फायदे होते हैं। इसलिए आज हम आपको रोने के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चल सके कि समय-समय पर रोने से क्या लाभ मिलते हैं। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Benefits Of Sunflower Seed: इस फूल के बीज को खाने से कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, आजमाकर देखें

(Crying Benefits) रोने से मिलते हैं कई गजब के लाभ

1. आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

रोना आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जब आप रोते हैं तो इससे आंखों के भीतर छिपे बैठे कई सारे बैक्टीरिया बहकर बाहर निकल जाते हैं, जो आंखों को कई रोगों से बचाते हैं। इसलिए रोना आंखों के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है।

2. अच्छी नींद आने में करता है मदद

अक्सर ऐसा होता है कि बैचेनी के कारण रात में नींद नहीं आती और मन बहुत भारी रहता है। लेकिन रोने से नींद में सुधार आता है और आपको एक बेहतरीन नींद मिलती है। क्योंकि रोने से मन हल्का हो जाता है और जब मन हल्का होता है, तो नींद बेहतर आती है। इसलिए ये नींद में भी मददगार होता है।

यह भी पढ़ें- Mint Leaves Benefits: पुदीने के सेवन से मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ, जानें इसके अनगिनत फायदे

3. दिल के लिए भी बहुत लाभकारी

दरअसल, अगर आप रोते हैं, तो इससे रक्त संचार बढ़ता है और इससे दिल की सेहत बहुत अच्छी रहती है। साथ ही रोने से दिल की धड़कनें भी स्थिर होती हैं और रक्तचाप कम होता है। इसलिए दिल के लिए भी इसे बेहतर माना जाता है।

4. भावनात्मक रिलीफ मिलता है

रोने से किसी भी इंसान की भावना व्यक्त होती है और इससे खुद को शांत करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे शरीर को अन्य फायदे भी मिलता है।

5. तनाव को कम करने में मदद करता है

अक्सर जब आप रोते हैं तो इससे शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इससे तनाव कम होता है और आपको अच्छा महसूस होता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अभी पढ़ें फिटनेस और हेल्‍थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here