---विज्ञापन---

यूटयूबर बॉबी कटारिया कौन? जो कबूतरबाजी के चक्कर में हुआ गिरफ्तार, पहले भी….!

Youtuber Bobby Kataria Arrested: आइए जानते हैं बॉबी कटारिया के बारे में, जो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन लोगों को ठग रहे थे, जो कि एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार गिरफ्तार हो चुके हैं।

YouTuber Bobby Kataria
YouTuber Bobby Kataria

Youtuber Bobby Kataria Arrested: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया आजकल खूब चर्चा में है, हो भी क्यों ना आखिर उन पर कबूतर बाजी के जो आरोप लगे हैं। चलिए जानते हैं, कौन है ये यूट्यूबर बॉबी कटारिया।

कौन है बॉबी कटारिया

बॉबी कटारिया एक पब्लिक फिगर है, जो कि युवाओं में काफी लोकप्रिय है। बॉबी कटारिया ना सिर्फ एक यूट्यूबर है बल्कि वे सोशल वर्कर, बिजनेसमैन, बॉडीबिल्डर और हरियाणा के यूथ आइकॉन हैं। बॉबी कटारिया अक्सर सामाजिक कार्यों, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। इनका असली नाम बलवंत सिंह कटारिया है। ये गुड़गांव के बसई गांव के रहने वाले हैं। बॉबी कटारिया गुड़गांव में स्थित एकता फाउंडेशन नामक एनजीओ के संस्थापक भी हैं।

क्यों हुए गिरफ्तार

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया को लोगों को विदेश भेजने के चक्कर में ठगने का आरोप लगा है। गुरुग्राम पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनके ऊपर इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धाराएं लगाई गई हैं। सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है।

कहां से किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कटारिया को गुरुग्राम पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित उनके आवास पर की गई संयुक्त छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान,अधिकारियों को कई संदिग्ध दस्तावेज और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

क्या है पूरा मामला

कटारिया को गुरुग्राम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एक एफआईआर के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने और अन्य मानव तस्करों ने 150 से अधिक भारतीयों को बंदी बना लिया था। उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए थे और उन्हें एक चीनी कंपनी के लिए साइबर धोखाधड़ी कार्यों में मजबूर किया था। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि पीड़ितों के साथ गंभीर दुर्व्यवहार भी किया गया। इतना ही नहीं, बॉबी कटारिया पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर विदेशी नौकरी के अवसरों का विज्ञापन देने का भी आरोप लगा है। विज्ञापन से प्रभावित होकर, लोगों ने कटारिया की टीम से संपर्क किया और उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 109 में उनके ऑफिस में बुलाया गया, जहां उनसे 2,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया गया और संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी देने का वादा किया गया। अपने सपनों को पूरा करने के लिए, उन्होंने कटारिया के खातों में तीन किस्तों में 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया।

पहले भी हुआ है ऐसा

ये पहली बार नहीं है कि बॉबी कटारिया को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उन्हें जबरन वसूली और सोशल मीडिया पर एक महिला को गाली देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2022 में बॉबी कटारिया का बीच सड़क पर शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बॉबी को 2022 में दोबारा भी गिरफ्तार किया गया था, जब किसी ने स्पाइसजेट की उड़ान के अंदर सिगरेट पीते हुए उसका वीडियो रिकॉर्ड किया था।

ये भी पढ़ें: Love Island रियलिटी शो की विजेता का ब्रेकअप, किसी और संग सोने के शक ने तोड़ा रिश्ता 

First published on: May 27, 2024 10:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.