---विज्ञापन---

Bibek Pangeni कौन? जिनका कैंसर से निधन, सोशल मीडिया पर आंसुओं की बाढ़

Bibek Pangeni Died: लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे विवेक पंगेनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 19 दिसंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। आइए आपको भी बताते हैं आखिर विवेक पंगेनी कौन हैं?

Bibek Pangeni Died: लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे विवेक पंगेनी का निधन हो गया है। उनके निधन से सोशल मीडिया पर आंसुओं की बाढ़ आ गई है। उनके जाने से हर कोई दुखी है। विवेक की लाइफ लोगों के लिए काफी इंस्पायरिंग रही है। विवेक पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। आखिरी दम तक भी उनकी पत्नी श्रीजना उनके साथ खड़ी रहीं। श्रीजना अक्सर पति विवेक के साथ वीडियो शेयर करती रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर विवेक पंगेनी कौन हैं?

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थे विवेक

विवेक पंगेनी नेपाल के एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थे। श्रीजना के साथ उन्होंने लव मैरिज की। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर साथ में रील्स बनाते थे। वहीं शादी के बाद दोनों अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। विवेक जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और खगोल विज्ञान के पीएचडी छात्र थे। शादी के बाद उनकी मां का निधन हो गया था जिसके बाद वह अमेरिका से नेपाल आए थे। तभी उन्हें अपने ब्रेन ट्यूमर के बारे में पता चला। इसके बाद विवेक अमेरिका लौट गए, जहां उनका इलाज शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Double Eviction: Digvijay Rathee के बाद इस कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, इस हफ्ते डबल एविक्शन के आसार

पत्नी श्रीजना बनीं ढाल

विवेक को 3rd स्टेज का कैंसर था। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। वहीं विवेक के साथ उनकी पत्नी श्रीजना ढाल बनकर खड़ी थीं। वह अक्सर विवेक की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। अस्पताल हो या घर वह उनके साथ साये की तरह रहती थीं। हालांकि कई दिनों से उन्होंने काई अपडेट्स नहीं शेयर की। अब जब विवेक के निधन की खबर सामने आई है तो उनके फैंस श्रीजना के लिए काफी दुखी हैं।

आखिरी सांस तक साथ रहीं श्रीजना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हेल्थ में लगातार गिरावट आ रही थी। लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी श्रीजना ने पति का साथ नहीं छोड़ा। लोगों का कहना है कि जहां आज के जमाने में जरा सी बात पर तलाक हो जाते हैं, वहीं श्रीजना विवेक के लिए सावित्री की तरह भगवान से लड़ रही थीं। 19 दिसंबर को विवेक ने इस दुनिया में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: Aaradhya के स्कूल पहुंचे Aishwarya-Abhishek, अलग कार से आए अमिताभ, देखें वीडियो

First published on: Dec 20, 2024 12:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.