Azma Fallah in Engaged Roka ya Dhoka: जियोहॉटस्टार पर उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल का शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ शुरू हो गया है। इसमें 10 सिंगल्स अपने कनेक्शन बनाने आए हैं। वहीं शो में एक कंटेस्टेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये कोई और नहीं बल्कि आजमा फल्लाह हैं। ‘स्प्लिट्सविला 13’ के बाद अब वो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ में अपने पार्टनर की तलाश में आई हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर आजमा फल्लाह कौन हैं?
पाकिस्तान में हुआ जन्म
आजमा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था। इसके बाद वो अपने माता-पिता के साथ दुबई चली गईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वहीं इसके बाद वो एक्टिंग में हाथ आजमाने भारत आ गई थीं। हालांकि यहां वो रियालिटी शोज में ही नजर आई हैं।
यह भी पढ़ें: Engaged: Roka Ya Dhoka या लड़कियां देंगी मौका? देखें JioHotstar पर उर्फी का नया शो
इन शोज में आईं नजर
आजमा को आप ‘स्प्लिट्सविला 13’ और कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देख चुके हैं। दोनों ही शोज में उन्होंने अपनी समझ से ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया था। लॉकअप में मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं आजमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो ब्यूटी ब्लॉगर और फैशन इंफ्लूएंसर हैं।
पार्टनर की तलाश
वहीं इंफ्लूएंसर अब जियोहॉटस्टार के एंगेज्ड शो में नजर आएंगी। शो में वो सच्चे प्यार की तलाश में आई हैं। वहीं शो के कॉन्सेप्ट की तरह अगर आजमा अपना लॉयल कनेक्शन बनाने में कामयाब रहती हैं तो शो से वो अपने घर रोका सेरेमनी करके ही जाएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आजमा को उनका पार्टनर मिलता है या नहीं?
यह भी पढ़ें: Splitsvilla से कितना अलग है Urfi Javed का डेटिंग शो Engaged? जानें 5 अंतर