Arun Govil reacted to Ranbir Kapoor portraying lord Ram: नीतेश तिवारी इस दीपावली अपनी फिल्म ‘रामायण’ के साथ जबरदस्त वापसी करने को तैयार है. उनकी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आई, जिसने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. खास बात यह है कि टीवी पर ‘राम’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर अरुण गोविल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वो इस फिल्म में राजा दशरथ किरदार निभा रहे हैं.
अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ
हाल ही में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि रणबीर एक बेहतरीन एक्टर तो हैं ही, साथ ही वे बहुत मेहनती और संस्कारी भी हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि रणबीर इस ऐतिहासिक किरदार में जान फूंकने के लिए अपनी जी-जान लगा देंगे और अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे.
‘रामायण’ में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल
हाल ही में ‘रामायण’ का टीजर आया था, जिसमें अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आए हैं. उनके इस किरदार ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. 4000 करोड़ में बन रही ये फिल्म काफी भव्य होने वाली है. इसमें शानदार वीएफएक्स और मॉडर्न तरीके से तैयार किया किया जा रहा है.
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
बात करें ‘रामायण’ की तो इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल हनुमान और केजीएफ स्टार यश दमदार किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.