Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

दीपिका कक्कड़ की दूसरी सर्जरी पर भावुक हुए शोएब इब्राहिम, पत्नी के लिए कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ाई लड़ रही हैं. एक्ट्रेस के स्टेज 2 लिवर कैंसर की सिस्ट (गांठ) रिमूवल सर्जरी सफल रही है. इसके बारे में दीपिका के पति शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट दी है. दीपिका अब बिल्कुल ठीक हैं. इसके बारे में बताते हुए हुए शोएब इमोशनल हो गए.

एक्ट्रेस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने जिंदगी के मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं. हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी कि दीपिका कक्कड़ के पेट में एक नया सिस्ट (गांठ) बन गया था, जिसके बाद दीपिका को डिबरा सर्जरी करवानी पड़ी. शोएब ने बताया कि दीपिका पहले से ही स्टेज 2 लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं और पिछले साल जून में उनकी ट्यूमर रिमूवल सर्जरी भी हुई थी. ऐसे में एक्ट्रेस की दोबारा सर्जरी की गई, जो पूरी तरह सफल रही.

इमोशनल हुए शोएब इब्राहिम

शोएब ने बताया कि गांठ की वजह से दीपिका को फिर से ऑपरेशन से गुजरना पड़ा है. उनकी दूसरी सर्जरी पूरी तरह रही है. उन्हें थोड़ा दर्द है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है और चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है. शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए फैंस को उनकी दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया भी कहा.

---विज्ञापन---
dipika kakar

बता दें इस मुश्किल वक्त में भी दीपिका और शोएब सबके लिए एक मिसाल बन रहे हैं. दोनों बड़ी मजबूती से इस मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह रमजान की गरिमा बनाते हुए मनाई. इसका पूरा वीडियो शोएब ने अपने व्लॉग में शेयर किया है. अस्पताल में लेती दीपिका का शोएब खास ख्याल रख रहे हैं. वो हमेशा दीपिका के साथ रहते हैं.

मुश्किल दौर से गुजर रहीं दीपिका कक्कड़

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कई महीनों से अपनी हेल्थ जर्नी को अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. जून 2025 में एक्ट्रेस को कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्हें कई समस्याएं झेलनी पड़ी. दीपिका अपने यूट्यूब चैनल पर खुद की बीमारी से जुड़ी हर एक बात को बहुत ही ईमानदारी से सबके सामने रखती हैं.

First published on: Feb 25, 2026 10:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.