Live Updates
19:51 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News: 66 साल पुराने इस सॉन्ग को बनाने में लगे थे 55 करोड़ रुपये

बॉलीवुड की फिल्मों में गानों का बहुत बड़ा महत्त्व रहा है. इन्हें तैयार करने के लिए लाखों-करोड़ों खर्च किया जाता है. 66 साल पुराने इस लोकप्रिय गाने को बनाने में लगभग 55 करोड़ का खर्च आया था…पूरी खबर पढ़ें

19:15 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शुभांगी और शिल्पा शिंदे की जुबानी जंग में कूंदी रश्मि देसाई

भाभीजी घर पर हैं में हाल ही में शिल्पा शिंदे ने वापसी की है क्योंकि अंगूरी भाभी का रोल निभा रही शुभांगी ने शो छोड़ दिया है. हालांकि इसके बाद से ही दोनों के बीच जुबानी लड़ाई शुरू हो गई है. दोनों ही एक दूसरे के बारे में कुछ न कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं. इन सभी के बीच अब रश्मि देसाई का भी बयान आया है. रश्मि का कहना है कि शिल्पा खुद एक सीनियर एक्ट्रेस होकर शुभांगी संग अपनी तुलना करना पसंद नहीं करेंगी. दोनों की अपनी-अपनी जर्नी है और शिल्पा कभी भी ये शो छोड़ना नहीं चाहती थी, लेकिन जब उन्होंने इसमें फिर से वापसी की है, तो आपको उनका स्वागत करना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी खबर..

19:06 (IST) 14 Jan 2026
‘धुरंधर 2’ में भी दिखेंगे अक्षय खन्ना, सामने आई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं. वहीं एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं. दरअसल जल्द ही धुरंधर का सीक्वल आना है. ऐसे में बताया जा रहा है कि रहमान डकैत का किरदार एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा… पूरी खबर पढ़ें

18:37 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Rahu-Ketu को मिला यूए सर्टिफिकेट, लेकिन मेकर्स को रिलीज से पहले करने होंगे ये बदलाव

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड में पहुंची थी, जहां पर इसे यूए 16+ सर्टिफिकेट दे दिया गया है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म कुछ अहम बदलाव करने को कहा है. सेंसर बोर्ड ने कांतारा का चिखने वाला म्यूजिक रिप्लेस करने के लिए कहा है. इसके अलावा संस्कृत श्लोक का भी इस्तेमाल हुआ है, जिसका ऑथेंटिकेशन सर्टिफिकेट भी जमा करने के लिए कहा गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:03 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News: दो दिन पहले आई इस फिल्म ने ‘द राजा साब’ को धूल चटा दिया

साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. हाल ही में मेगा स्टार चिरंजीवी की नई तेलुगु फिल्म ‘मना शंकर वरप्रसाद गारू’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से प्रभास की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है…पूरी खबर पढ़ें

16:41 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर करेंगी रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से शादी? भाई सिद्धांत ने बताया सच

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग की रूमर्स लंबे वक्त से चली आ रही हैं. दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ देखा गया है. बीते दिनों से उनकी शादी की अफवाहें उड़ रही हैं. इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक न्यूज में बताया गया का श्रद्धा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से शादी करने वाली हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने रिएक्ट किया और कहा, “ये तो मेरे लिए भी न्यूज है”. इस बात से साफ जाहिर होता है कि श्रद्धा और राहुल को लेकर चलने वाली खबरें सिर्फ अफवाह है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:25 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ब्रेकअप रूमर्स के बीच नुपुर सेनन के रिसेप्शन में तारा के बिना पहुंचे वीर पहाड़िया

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं. इन रूमर्स के बीच हाल ही में वीर पहाड़िया को नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन पर अकेले देखा गया है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस तरह से वीर को अकेले देखे जाने के बाद ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है.वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी सवाल कर रहे हैं कि तारा किधर है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:23 (IST) 14 Jan 2026
14 जनवरी को रिलीज हुई थी ऋतिक रोशन की ये फिल्म, जीते 92 अवॉर्ड, बनाया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के हैंडसम हुनक हंक ऋतिक रोशन सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म की बात ही कुछ अलग थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी नाम दर्ज है….आइए फिल्म के बारे में जानते हैं

11:40 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: BTS ने किया 2026-27 वर्ल्ड टूर का ऐलान

BTS World Tour: BTS के फैंस यानी ‘ARMY’ के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है. करीब 3-4 साल के इंतजार के बाद, BTS एक बार फिर पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हो रहा है. बैंड ने अपने नए एल्बम के साथ-साथ एक बहुत बड़े वर्ल्ड टूर का शेड्यूल जारी कर दिया है. जहां बताया है कि ये टूर कितने शहरों में होगा. वहीं यह टूर सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि पॉप म्यूजिक के इतिहास का एक बड़ा जश्न होगा. इसमें एशिया से लेकर अमेरिका और यूरोप तक के फैंस को अपने चहेते सितारों को लाइव देखने का मौका मिलेगा. यहां पढें पूरी खबर…

10:24 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में छाए सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उदयपुर में उन्होंने गायक स्टेबिन बेन के साथ शादी की. वहीं अब जोड़े ने मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन दिया. इस जश्न में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. वहीं सलमान खान की एंट्री काफी चर्चाओं में रही. पार्टी में न केवल दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री दिखी, बल्कि कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का एक साथ दिखना भी काफी चर्चाओं में है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

08:59 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बताया अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा

Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा है. भले ही अब उनका ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन दोनों के बारे में आज भी बातचीत होती हैं. दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया है. एक समय दोनों को बॉलीवुज का स्टार कपल माना जाता था. हालांकि अचानक दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया, लेकिन जिस तरह अर्जुन कपूर संग उनका अफेयर चर्चा में था. उसी तरह ब्रेकअप भी काफी सुर्खियों में रहा था. वहीं अब मलाइका ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर एक इंटरव्यू को दौरान इस बात का जिक्र किया कि वो उनकी लाइफ का अहम हिस्सा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

07:52 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया?

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ की कमाई में शुरूआत में काफी तेजी देखने को मिली थी. हालांकि रिलीज के 2,3 दिन बाद ही कलेक्शन में गिरावट होना शुरू हो गई. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 5वें दिन करीब 4.88 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 119.48 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है.

07:43 (IST) 14 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 40वें दिन भी 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के 5 हफ्तों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 40वें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में करीब 810 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा फिल्म राहु केतु 16 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि सेंसर बोर्ड की ओर से मूवी में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है.

BTS के फैंस यानी 'ARMY' के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है. करीब 3-4 साल के इंतजार के बाद, BTS एक बार फिर पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हो रहा है. बैंड ने अपने नए एल्बम के साथ-साथ एक बहुत बड़े वर्ल्ड टूर का शेड्यूल जारी कर दिया है. जहां बताया है कि ये टूर कितने शहरों में होगा. वहीं यह टूर सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि पॉप म्यूजिक के इतिहास का एक बड़ा जश्न होगा. इसमें एशिया से लेकर अमेरिका और यूरोप तक के फैंस को अपने चहेते सितारों को लाइव देखने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होने से पहले ही कानूनी विवादों में फंसती नजर आ रही है. दरअसल हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. उनका आरोप है कि फिल्म में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है.

इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर बातचीत करते हुए बताया है कि अर्जुन उनकी लाइफ का अहम हिस्सा रहे हैं.

---विज्ञापन---

वही, प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ की कमाई में शुरूआत में काफी तेजी देखने को मिली थी. हालांकि रिलीज के 2,3 दिन बाद ही कलेक्शन में गिरावट होना शुरू हो गई. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 5वें दिन करीब 4.88 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 119.48 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 40वें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 810 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…