Sunday, 1 February, 2026

---विज्ञापन---

‘ये घिनौना है’ Yuzvendra Chahal संग वायरल हुआ धनश्री, महवश और शेफाली का पोस्टर, देख भड़कीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें युजवेंद्र चहल, शेफाली बग्गा, धनश्री वर्मा और आरजे महवश नजर आ रही हैं. हालांकि इस एआई पोस्टर को देख शेफाली बग्गा ने नाराजगी जाहिर की है और इसे घिनौना बताया है.

Shefali Bagga On Viral Poster
Shefali Bagga On Viral Poster

सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया हैं, जहां पर अक्सर ही लोग सेलेब्स का या फिर किसी का भी मजाक बनाते हुए नजर आते हैं. इन दिनों जैसा कि युजवेंद्र चहल का नाम बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही शेफाली बग्गा के साथ जोड़ा जा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक पोस्टर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि एआई जनरेटेड है. इस पोस्टर को देख शेफाली ने नाराजगी जाहिर की है. तो वहीं युजवेंद्र इसपर हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है. जो कि कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं के तर्ज पर एआई से जनरेट किया गया है. इस पोस्टर में कपिल शर्मा की जगह पर युजवेंद्र चहल दूल्हा के कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं. वहीं उनके एक और आरजे महवश नजर आ रही हैं, तो दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा और शेफाली बग्गा दिख रही हैं. इस पोस्टर के वायरल होने के बाद कुछ लोग इसपर मजाक बना रहे हैं तो वहीं शेफाली ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है.

पोस्टरर वायरल होने पर शेफाली ने जताई नाराजगी

शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.. उन्होंने 31 जनवरी को अपनी स्टोरी पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए और गुस्सा दिखाते हुए लिखा, ” यह घिनौना है. जिस तरह से ये ट्रोलर्स लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, वह बेहद शर्मनाक है. अपनी जिंदगी जियो.यह हमारी मानसिकता का सटीक उदाहरण है. वहीं, कई लोगों ने भी शेफाली का सपोर्ट किया और इस तरह के पोस्टर को गलत ठहराया.

शेफाली संग दिखे थे युजवेंद्र

बता दें कि शेफाली और चहल को लेकर अटकलें उस दौरान शुरू हुई, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था. दोनों को एक साथ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसपर जमकर बातें बनाई. साथ ही उनके रिश्ते में होने को लेकर भी लोगों ने जमकर अफवाहें उड़ाई. हालांकि शेफाली और चहल दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. लेकिन उनकी मुलाकात ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.

युजवेंद्र के तलाक के बाद महवश संग जुड़ा था नाम

वहीं, युजवेंद्र को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 2025 में धनश्री वर्मा से तलाक लिया था. तलाक के बाद उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा गया. हालांकि हाल ही में ये भी खबरें आईं कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है और दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: कल सात फेरे लेने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? शादी के वेन्यू से सामने आई वीडियो

First published on: Feb 01, 2026 03:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.