Salman Khan supports Rajpal Yadav: बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव पिछले दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. इसके लिए उन्हें जेल तक जाना पड़ा. वहीं हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान इसे लेकर उनपर तंज भी कसा गया. ऐसे में अब सलमान खान ने दिल खोलकर राजपाल यादव का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहां कि आपके हमेशा काम मिलता रहेगा.
राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के सपोर्ट में आगे आए हैं. भाईजान ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स अकाउंट पर लिखा, “भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत यह है, और यह याद रखने के कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.”
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
सलमान खान की इस दरियादिली के लिए राजपाल यादव ने सुपरस्टार का आभार जताया. उन्होंने सलमान खान की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, “भाई, मेरे 30 साल के सफ़र को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं. लव यू, भाई, नमन!”
.@BeingSalmanKhan Bhai, mere 30 saal ke safar ko sarahne ke liye bahut-bahut shukriya. Aap hamesha ek bade bhai ki tarah raasta dikhate aaye hain. Love you, Bhai, Naman! 😇🙏 https://t.co/ayiRTMVwlj
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) April 7, 2026
अवॉर्ड शो के दौरान हुई राजपाल यादव की बेइज्जती
बता दें ये मामला तब शुरू हुआ जब एक अवॉर्ड शो के दौरान होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कथित फाइनेंशियल केस का जिक्र करते हुए कमेंट किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमे राजपाल यादव कहते नजर आते हैं, “रुपया डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है. कुछ समझ नहीं आ रहा है बस बैठे-बैठे शांति शांति कर रहा हूं.” ये सुनकर सौरभ द्विवेदी कहते हैं, “राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं.” ये सुनकर पहले तो राजपाल थोड़ा शर्मिंदगी महसूस करते हैं और फिर हंसने लगते हैं. सौरभ का ये जवाब फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया.
Context pic.twitter.com/0x3XffXWEO
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) April 7, 2026