Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

‘डॉन 3’ में गाली-गलौज चाहते थे रणवीर सिंह! फरहान अख्तर बोले- डॉन गाली नहीं देता, क्या इसलिए ‘धुरंधर’ स्टार ने छोड़ी फिल्म?

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 एक बार फिर सुर्खियों आ गई है. दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में हिंसा और गाली गलौज चाहते थे और फरहान इस बात के लिए राजी नहीं हुए जिसके बाद रणवीर ने ये फिल्म छोड़ दी.

Don 3 controversy
Don 3 controversy

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर करीब 3 साल डॉन 3 की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं हाल ही में खबर आई कि फिल्म के लीड रोल में नजर आने वाले रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट से खुद से अलग कर लिया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई के लिए फरहान की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने रणवीर पर भारी जुर्माने की मांग की है.

डॉन 3 में गाली गलौज चाहते थे रणवीर सिंह?

इस पूरे विवाद को लेकर अब एक नया एंगल सामने आया है. दरअसल ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि ‘डॉन’ का किरदार आज के दौर के हिसाब से ज्यादा हिंसक और डार्क हो. रणवीर इस फिल्म में ढेर सारा खून-खराबा और गाली-गलौज चाहते थे. वो चाहते थे कि डॉन के डायलॉग्स में गालियों का इस्तेमाल हो, लेकिन फरहान अख्तर को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया.

---विज्ञापन---

फिल्म से छेड़छाड़ नहीं कर सकते फरहान अख्तर

फरहान अख्तर के मुताबिक ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की एक अपनी गरिमा है. अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को कभी भी गालियों या बेमतलब की मार-काट के जरिए पेश नहीं किया. ऐसे में फिल्म से कोई छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा. फरहान अपनी मूल सोच के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि ‘डॉन’ एक स्टाइलिश और शातिर अपराधी है, न कि कोई सड़क छाप गुंडा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और आखिरकार रणवीर ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया.

---विज्ञापन---

धुरंधर की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने छोड़ दी डॉन 3

बता दें दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया. वहीं फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा. जिसके बाद बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी. ऐसे में मेकर्स ने रणवीर सिंह से भरी जुर्माने को मांग की. इस हिसाब से रणवीर को 40 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह फिलहाल अपनी 10 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमत हो गए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 08:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.