Dhurandhar TV Premiere: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हाल ही में सीक्वल आया है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. वहीं इस फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कमाई की थी. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ये फिल्म Netflix पर रिलीज की गई. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब तक ये फिल्म नहीं देख पाए हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अब आप घर बैठे ‘धुरंधर’ को अपनी टीवी पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. आइए जानते हैं.
फ्री में कब-कहां देखें ‘धुरंधर’?
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ इन दिनों इतिहास रच रही है. इसी बीच मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है. बता दें अब धुरंधर का टीवी प्रीमियर होने जा रहा है, जिसकी डेट भी कन्फर्म हो गई है. मतलब अब आप घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं. टीवी चैनल स्टार गोल्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 30 मई 2026 को टीवी पर दिखाई जाएगी. इसे आप स्टार गोल्ड टीवी चैनल पर शाम 7 बजे से देख सकेंगे. अपनी पोस्ट में स्टार गोल्ड ने लिखा, “लेडीज एंड जेंटलमैन, अब आ गया है वक्त बिगाड़ने का. आ रहा है धुरंधर का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, 30 मई, रात 7 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर.”
ओटीटी के बाद टीवी पर ‘धुरंधर’
बात करें फिल्म की तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्मों में से एक है. इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 30 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी. वहीं अब इसका टीवी प्रीमियर किया जा रहा है.