Puneet Superstar On Bigg Boss: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार भी उर्फी जावेद की तरह ही अपने अजीबोगरीब कारनामों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया चलाने वाले हर शख्स ने कभी ना कभी पुनीत सुपरस्टार का नाम सुना होगा। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार से जो लोग अंजान ने थे, वो उनको कलर्स के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस से जानते हैं। इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में E24 से खास बातचीत की, इस दौरान उन्होंने उन्हें बिग बॉस से सबसे कम समय में निकालने की पीछे का भी खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Jasmin Walia कौन? Ind vs Pak मैच से फोटो वायरल
रणवीर इलाहाबादिया का किया सपोर्ट (Puneet Superstar On Bigg Boss)
सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कारनामों के लिए फेमस इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में E24 से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वो रणवीर ने जो भी कहा सही कहा या कुछ लोग उसको गलत बता रहे हैं। मगर आप यह भी देखों ना सोशल मीडिया पर लोग क्या-क्या कर रहे हैं। 55 साल का बूढ़ा 23 साल की लड़की से शादी करके वीडियो डाल रहा है और अश्लील वीडियो डाल रहे हैं।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को बताया स्क्रिप्टेड
पुनीत सुपरस्टार ने आगे कहा, ‘रणवीर के कहने का मतलब वो नहीं था, उसने मजाक में कहा था, लेकिन लोगों ने उसको बड़ा मुद्दा बना दिया। पुनीत ने कहा, रणवीर को मैं जानते हैं, वो प्रोफेशनल लड़का है, पढ़ा लिखा लड़का है और उसको पता है कि कहां पर क्या बोलना है। रणवीर के शो में बॉलीवुड स्टार्स आते हैं और वो जानता है कि क्या बात करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्क्रिप्टेड है।’
बिग बॉस पर पुनीत सुपरस्टार का खुलासा
इस दौरान जब उनसे कहा कि अपूर्वा ने कहा, ‘ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्क्रिप्टेड नहीं है, तो पुनीत ने कहा कि वो तो उनकी टीम ने उनसे बोलने के लिए कहा था। मैं भी उस शो में जा चुका है और शो पूरा स्क्रिप्टेड है। इसके साथ ही पुनीत सुपरस्टार ने आगे कहा, जैसे में बिग बॉस में गया था, उन लोगों ने मुझे कहा यह करना है, ऐसे-ऐसे करना है। उसके बाद उन्होंने मुझे 24 घंटे के अंदर ही बाहर कर दिया। वो उनका शो था, उन्होंने मुझे बाहर कर दिया, चलो कोई नहीं।’
यह भी पढ़ें: Prime Video के गेम शो में मशहूर यूट्यूबर ने गंवाए 86 करोड़, पॉडकास्ट में मिस्टर बीस्ट का खुलासा