---विज्ञापन---

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बता खूब रोए थे Piyush Mishra, बोले- ’15 साल में एहसास हुआ वो मेरी पत्नी है’

Piyush Mishra: बॉलीवुड स्टार पीयूष मिश्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पत्नी और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास होने में 15 साल लग गए कि प्रिया उनकी बीवी है. वरना वह उन्हें सिर्फ ऐसी औरत मानते थे जिन्होंने उनके बच्चे पैदा किए और घर संभाला.

Piyush Mishra confesses extra-marital affairs to wife

Piyush Mishra: बॉलीवुड स्टार पीयूष मिश्रा ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शराब की लत के अलावा लड़कियों को किए गए गंदे फोन और मां के साथ बुरे बर्ताव का खुलासा किया. इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपनी किताब के बारे में भी जिक्र किया, जिसमें अपनी शादी में मतभेदों और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में भी लिखा. पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी को उनकी हरकतों और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में पता था, फिर भी वह उनके साथ रहीं और आज तक शादी निभा रही हैं. पीयूष ने बताया कि पत्नी को अपने अफेयर्स का बताकर वह खूब रोए थे.

दरअसल हाल ही में पीयूष मिश्रा को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया. यहां पीयूष ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए. यहां उनसे पूछा गया कि अपने आप को पति के तौर पर कैसे देखते हो? आप अच्छे पति रहे या बुरे पति रहे? तो पियूष मिश्रा ने जवाब दिया कि, ‘पहले नहीं था, अब तो बहुत अच्छा हूं. पहले नहीं था. ये मेरा वर्जन है, और वो बताएगी नहीं अपना वर्जन कि मेरे पति ने मेरे साथ क्या किया है. पहले मैं अच्छा पति नहीं था. पहले तो मैं जिम्मेदार नहीं था ना. और शादी तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है. आप देखिए कि 20 साल की उम्र में आप प्यार करते हैं, तो उसमें कोई लॉजिक नहीं होता है. उसी का तो मजा होता है…अंधा खत लिखना, हाथ काट लेना, पैर काट लेना, पागल हो जाना लड़की के लिए, दाढ़ी बढ़ा लेना. मेरे हिसाब से वो प्यार होता है, और मेरे ख्याल से सबने किया होगा.’

---विज्ञापन---

’15 साल में एहसास हुआ वो मेरी पत्नी है’

आगे पीयूष मिश्रा बोले, ‘फिर 35 साल के बाद आप उस इंसान से प्यार करते हैं, जो आपके संग-संग बूढ़ा होने के लिए तैयार है. तो जो औरत आपके साथ बूढ़ी होने के लिए तैयार हो,…प्रेम की परिभाषा तब वो होती है. और उसने स्वीकार किया कि वो मेरे साथ बूढ़ी होगीस. मैंने यह बहुत लेट स्वीकार किया कि मैं पति हो गया तुम्हारा. उसमें टाइम लगा मुझे. बहुत टाइम लगा. बहुत लंबा टाइम लग गया एक्चुली. 10-15 साल में मैंने रिएलाइज किया कि ये मेरी बीवी है.’

फिर पीयूष मिश्रा ने बताया कि, ‘उसके पहले वो मेरे सिर्फ एक औरत थी, जिसने मेरे बच्चे पैदा किए हैं. मेरे लिए बहुत बढ़िया खाना बनाती है, घर की जिम्मेदारियां पूरी करती है, घर संभालती है. इससे आगे फीलिंग नहीं थी. मतलब मैं ड्राई बंदा था बहुत. प्रिया को लेकर ही नहीं, हर चीज को लेकर मैं बहुत ड्राई बंदा था. सूखा हुआ बंदा था बिल्कुल. फीलिंग ही मैंने करीब 15-20 से करना शुरू किया, जबसे मैंने विपश्यना की है.

पत्नी संग खूब रोए थे पीयूष मिश्रा

वहीं आगे पीयूष मिश्रा ने अपनी किताब ‘तुम्हारी औकात क्या है’ में अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने पत्नी को अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में सब बता दिया था. उन्होंने अपनी गलतियां मान ली थीं. पियूष बोले, ‘जब मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो मैंने उसे सब कुछ बता दिया. हम दोनों रो रहे थे और हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया. उसके बाद, हमें हल्कापन महसूस हुआ.’

पीयूष मिश्रा की पत्नी

इसके अलावा भी पीयूष ने कई सारी बातें कीं. बता दें पीयूष मिश्रा की पत्नी का नाम प्रिया है, जो पेशे से आर्किटेक्चर रही हैं. उन्होंने प्रिया से लव मैरिज की थी. प्रिया के घरवाले शादी के खिलाफ तो वह एक्टर से शादी करने के लिए घर से भाग आई थीं.

First published on: Apr 05, 2026 10:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.