---विज्ञापन---

कौन थी वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस? जिसे राज कपूर ने दिया था ऋषि कपूर से शादी करने का ऑफर

Prem Rog Movie: राज कपूर की फिल्म 'प्रेम रोग' में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी की केमिस्ट्री ऑडियंस को खूब पसंद आई थी. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए राज कपूर पाकिस्तानी हीरोइन चाहते थे. इसके लिए उन्होंने पाकिस्तानी हीरोइन को अपने बेटे ऋषि कपूर से शादी का ऑफर भी दिया था.

Prem Rog Movie Pakistani Actress Offer

Prem Rog Movie Pakistani Actress Offer: बॉलीवुड फिल्म ‘प्रेम रोग’ राज कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने प्रेम को लेकर समाज की सोच को दिखाया और उस सोच पर सवाल उठाते हुए बदलाव का भी प्रयास किया. इस फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी लीड रोल में नजर आए थे. मूवी में दोनों की कैमिस्ट्री काफी जबरदस्त थी. फिल्म आज भी लोगों की यादों में बनी हुई है, लेकिन इस फिल्म को लेकर एक ऐसा अनसुना किस्सा है, जो आपको जरूर जानना चाहिए. दरअसल उस वक्त इस फिल्म के लिए राज कपूर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को हीरोइन बनने का ऑफर दिया था. इसके साथ ही एक ऐसा ऑफर भी दिया, जो आपको चौंका देगा.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को दिया ऋषि कपूर से शादी का ऑफर

राज कपूर अपनी फिल्म ‘प्रेम रोग’ के लिए पाकिस्तानी हीरोइन चाहते थे. इसके लिए राज कपूर ने परवीन रिजवी को दो ऑफर दिए थे. हालांकि एक ऑफर काफी चौंकाने वाला था. परवीन रिजवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि राज कपूर ने उन्हें फिल्म ‘प्रेम रोग’ में हीरोइन बनने का ऑफर दिया था. हालांकि उन्होंने सिर्फ हीरोइन बनने का ऑफर नहीं दिया, बल्कि यह भी कहा कि वो उनके बेटे ऋषि कपूर से शादी कर लें. परवीन ने आगे बताया कि राज कपूर चाहते थे कि ये शादी भले ही एक दिखावा हो, क्योंकि शादी करने से उन्हें भारत में रहने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

---विज्ञापन---

परवीन रिजवी ने कर दिया था इनकार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. दरअसल पाकिस्तान में ही उनका खूब नाम था और जब अपने ही मुल्क में नाम, पहचान और सम्मान सब कुछ हो तो दूसरे देश जाने का फैसला क्यों की करती. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परवीन रिजवी को फिल्मी दुनिया में संगीता के नाम से जानते हैं. वो पाकिस्तान की बहुत ही फेमस एक्ट्रेस हैं. उनका करियर 1970 और 1980 के दशक में काफी बेहतरीन रहा.

First published on: Dec 15, 2025 09:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.