साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर नंदमूरी बालकृष्ण किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है. वहीं नंदमूरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता की 30वीं पुण्यतिथि मनाते हुए नजर आ रहे हैं.
नम आंखों से नंदमुदी ने दी श्रद्धांजलि
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिवंगत अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे और अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमूरी बालकृष्ण भी एनटीआर घाट पहुंचे. जहां उन्होंने अपने पिता की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वह शांति से वहां खड़े हुए नजर आए और उनकी आंखें नम थीं. साथ ही वहां लोग लगातार एनटी रामाराव के फूलों की मालाएं चढ़ाते हुए दिखे.
#WATCH | Hyderabad, Telengana | Actor and Andhra Pradesh MLA Nandamuri Balakrishna son of late Actor and former Chief Minister of Andhra Pradesh NT Rama Rao, arrives at NTR ghat and pays tribute on the occassion of his 30th death anniversary. pic.twitter.com/hRut7ZfHBF
— ANI (@ANI) January 18, 2026
एनटी रामा राव ने की शानदार फिल्में
बता दें कि नटी रामाराव साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हुआ करते थे. उन्होंने तमाम शानदार फिल्में की, जिसमें से उन्होंने कई ऐसे यादगार रोल भी निभाए. उन्होंने ब्रह्मचारी विश्वामित्र, श्रीमद्विराता पर्व, ,सम्राट अशोका, जैसी तमा फिल्मों में काम किया. राव को मद्रास के नेशनल आर्ट थिएटर के तहत थोडु डोंगलू (1954) और सीताराम कल्याणम (1960) के सह-निर्माण और वरकत्नाम (1970) के निर्देशन के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले. वहीं, 72 साल की उम्र में 18 जनवरी 1996 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
नंदमूरी की फिल्में
काम को लेकर बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म डाकू महाराज में नजर आए थे. इस फिल्म में उर्वशी रौतेला भी दिखी थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके अलावा वह आखांडा 2 में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Border 2 के लिए Varun Dhawan की ट्रोलिंग पर भड़के Suniel Shetty, बोले- ‘क्या किसी ने…’