---विज्ञापन---

MMS हुआ लीक, टूटी सगाई; एक्ट्रेस जिसने कास्टिंग काउच का भी झेला दर्द, पहचाना कौन?

Actress MMS Leak: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मोना सिंह का विवादों से गहरा नाता है, कभी अश्लील वीडियो लीक होना, तो कभी कास्टिंग काउच पर बात करना। इसके अलावा भी एक्ट्रेस कई बार किसी न किसी वजह से खबरों में आ चुकी हैं...

Mona Singh

Actress MMS Leak: फिल्म इंडस्ट्री में हर दिन किसी न किसी के कास्टिंग काउच के शिकार होने की खबर आना आम बात है। वहीं MMS लीक होना भी कोई बड़ी बात नहीं है। न जाने कितनी ही ऐसी एक्ट्रेसस हैं जो इस दौर से गुजर चुकी हैं। इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी आता है जो अपने पहले ही सीरियल से घर-घर में छा गई थीं। सादगी से भरी उस हसीना के बारे में कभी कोई सोच भी नहीं सकता था कि उनका भी अश्लील एमएमएस लीक (Mona Singh MMS Leak Case) हो सकता है। आप सोच रहे हैं ना कि हम किसकी बात कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं मोना सिंह की। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। आइए आज एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

इस टीवी शो से पाई पहचान

मोना सिंह (Mona Singh) आज इंडस्ट्री का वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस को असली पहचान उनके टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली। इसमें सीधी सादी सी लड़की का रोल निभाने वाली हसीना की आंखों पर मोटा सा चश्मा चढ़ा हुआ था, तो दांतों में ब्रेसेस लगे हुए थे। इसके अलावा वो ‘क्या हुआ तेरा वादा’, ‘प्यार हो जाने दो’ और ‘कवच’ जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

रियलिटी शो और फिल्मों में भी आई नजर

मोना सिंह न सिर्फ टीवी शो बल्कि रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी दिखाई दी थीं। दरअसल एक्ट्रेस सीजन वन की विनर भी रह चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वो 10 से ज्यादा रियलिटी शोज का में नजर आ चुकी हैं। वहीं मोना बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

अश्लील एमएमएस हुआ था लीक

जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह का साल 2013 में एक अश्लील एमएमएस लीक हुआ था। हालांकि मोना ने इसे झूठा एमएमएस बताया और उल्टा पुलिस केस दर्ज कर दिया।

उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर करते हुए बताया था कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है कि आम लड़कियों का क्या होगा। खबरों के अनुसार इस वजह से एक्ट्रेस की सगाई भी टूट गई  थी। आज भी एक्ट्रेस सिंगल ही हैं।

कास्टिंग काउच का झेला दर्द

मोना सिंह कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए कहा कि उनके साथ बहुत बुरे एक्सपीरियंस हुए हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग थे जो उन्हें होटल के कमरे में अकेले बुलाते थे, और उनकी बॉडी को गंदी नजरों से देखते थे। ऐसे में उन्हें बहुत अनकंफर्टेबल सा फील होता था।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने दो साल पहले कर ली थी मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग सगाई!

First published on: Jun 27, 2024 10:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.