Sonakshi sinha-Zaheer Iqbal Viral post: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi sinha) और जहीर इकबाल (zaheer iqbal) 23 जून को हमेशा के लिए एक हो गए हैं। एक्ट्रेस बेशक मुस्लिम घराने की बहू बनी हो लेकिन उन्होंने शादी न तो हिंदू रीति रिवाज से की और न ही मुस्लिम रीति रिवाज से की। दरअसल एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज की है, वो भी जहीर इकबाल के घर पर। इस शादी में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे, इसके बाद शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन हुआ जिसमें सिने जगत के लोगों ने शिरकत की। हालांकि कपल बीते सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर ये आई है कि उन्होंने 2 साल पहले ही यानी साल 2022 में सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली थी। यूजर्स ने पुरानी फोटो को निकाल लिया है जो सच्चाई बयां कर रही है।
अंगूठी ने खोला राज
जब से सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आई सनसनी बन गई। जी हां, एक ऐसी एक्ट्रेस का मुस्लिम खानदान की बहू बनना लोगों को हजम नहीं हुआ जिनके घर का नाम ‘रामायण’ हो, भाई का नाम लव-कुश हो। ऐसा लगता है कि पूरा परिवार राम भक्त है, ऐसे में सोना की शादी से खलबली मचना तो जाहिर सी बात है।
लेकिन क्या आपको पता है कि सोनाक्षी और जहीर तो साल 2022 में ही एक होने का फैसला कर चुके थे। जी हां ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो कह रही है।
दरअसल एक्ट्रेस ने अपने हाथ में एक अंगूठी पहनी हुई है जो हीरे की थी। अब लोगों का कहना है कि उन्होंने 2 साल पहले ही जहीर संग सगाई कर ली थी।
कैप्शन भी कुछ ऐसा ही कर रहा इशारा
ना सिर्फ सोनाक्षी के हाथ की हीरे की अंगूठी बल्कि एक्ट्रेस का कैप्शन भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा- “मेरे लिए बड़ा दिन!!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता विश्वास नहीं कर सकता कि यह बहुत अच्छा था!!!” उन्होंने साथ में तीन रेड दिल वाले इमोजी के भी लगाए।
कमेंट्स ने दी शक को हवा
ऐसा नहीं है कि सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की बात हम कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के बाद जो कमेंट्स आए थे वो इस शक को हवा देने का काम कर रहे हैं। यकीन नहीं आता तो आप भी देख लिजिए। एक यूजर ने लिखा- हमारा सोना किसने लूटा। दूसरे ने लिखा- एक और लव जिहाद।
तीसरे ने लिखा- जहीर इकबाल है ना सगाई वाला लड़का। एक और ने लिखा- लग तो जहीर इकबाल ही रहा है। ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आए थे।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं फेक लोगों की पहचान