Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस डायरेक्टर खालिद रहमान और अशरफ हमजा की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?

मलयालम फिल्म डायरेक्टर खालिद रहमान और अशरफ हमजा के साथ एक और शख्स को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

कोच्चि में आबकारी अधिकारियों ने मलयालम फिल्म निर्देशकों खालिद रहमान, अशरफ हमजा और उनके एक दोस्त शालिफ मोहम्मद को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान इनके पास से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया गया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद तीनों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला…

फ्लैट में मिली थी ड्रग्स

पुलिस द्वारा छापेमारी रविवार तड़के 2 बजे गोसरी ब्रिज के पास स्थित एक फ्लैट पर की गई। बताया जा रहा है कि वह फ्लैट सिनेमेटोग्राफर समीर ताहिर का है। इसमें शालिफ मोहम्मद, जो खालिद और अशरफ के करीबी दोस्त हैं, भी वहां मौजूद थे। आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

---विज्ञापन---

गिरफ्तार डायरेक्टरर्स पर लगीं ये धाराएं

पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने कोच्चि के एक फ्लैट से तीनों को हिरासत में लिया और हाइब्रिड गांजा जब्त कर लिया। उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 20 (बी) (II) ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमने उन्हें कोच्चि के पूर्वा ग्रैंडबे के फ्लैट 506 से पकड़ा। जब हमने फ्लैट पर छापा मारा, तो वो गांजा का सेवन की तैयारी कर रहे थे। उनसे पूछताछ करने के बाद, हमने पुष्टि की कि तीनों व्यक्ति लंबे समय से गांजा का सेवन कर रहे थे। हमें अभी यह पुष्टि करनी है कि फ्लैट का मालिक कौन है।’

शाइन टॉम चाको और श्रीनाथ भासी का मामला भी जुड़ा

यह घटना उस समय सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको को भी ड्रग्स मामले में आबकारी विभाग ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। एक्टर श्रीनाथ भासी को भी इसी मामले में नोटिस जारी किया गया था। इन्हें 21 अप्रैल को ड्रग्स के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें उसी दिन जमानत भी मिल गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Sitaare Zameen Par की रिलीज डेट रिवील, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी आमिर खान की फिल्म

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इससे पहले 1 अप्रैल को दो और लोग, थसलीमा सुल्ताना उर्फ क्रिस्टीना और के. फिरोज को हाइब्रिड गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थसलीमा के पति सुल्तान अकबर अली को भी इस मामले में पकड़ा गया। जांच में संदेह जताया गया कि थसलीमा ने ही एक्टर्स को ड्रग्स सप्लाई की थी।

---विज्ञापन---

दोनों डारेक्टर्स का फिल्मी करियर

खालिद रहमान को ‘अलाप्पुझा जिमखाना’ और ‘थल्लुमाला’ जैसी चर्चित मलयालम फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वहीं अशरफ हमजा ने ‘थमाशा’ और ‘भीमंते वाझी’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया है।

यह भी पढे़ं: Pahalgam Terror Attack पर रितेश देशमुख के ‘तीखे’ बोल, कहा- कश्मीर सिर्फ भारत का…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2025 01:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola