एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी की तैयारी में जुटे हुए हैं. फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए प्रियंका ने फिर से भारत में वापसी की है. बीते दिनों राजामौली ने महेश बाबू के एक सीन से जुड़ी कई बातों को शेयर किया था. साथ ही उन्होंने बताया था कि वाराणसी फिल्म के एक सीन में महेश भगवान श्रीराम के लुक में दिखेंगे. इस बीच अब फिल्म वाराणसी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महेश बाबू श्रीराम के लुक में नजर आ रहे हैं.
राम के लुक में वायरल हुई महेश बाबू की फोटो
दरअसल, ट्विटर पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है. जिसमें महेश बाबू धनुष और बाण लिए हुए एक चट्टान पर खड़े हैं. साथ ही उन्होंने भगवा रंग की धोती पहनी है और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है. इस दौरान महेश कापी इंटेस लुक में दिख रहे है. इस लुक के सामने आने के बाद यह लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसको लेकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि क्या रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के लुक में महेश बाबू को टक्कर दे पाएंगे. क्योंकि रणबीर नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का रोल करते हुए दिखेंगे.

लोगों ने वायरल पोस्टर पर किए कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि यह नकली है, एआई की तरह लग रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर ये वाकई राजामौली की कल्पना है, तो इसका पैमाना बहुत बड़ा होगा.इसकी आकृति ही दमदार लग रही है. आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है. एक और यूजर ने कहा कि यह नकली है और एआई से तैयार की गई फोटो है. वहीं, इस पोस्टर के वायरल होने पर मेकर्स का कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही राजामौली ने ऑफिशियल तौर पर कोई पोस्टर रिलीज किया है.
अप्रैल 2027 को दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि फिल्म वाराणसी भारत की सबसे महंगी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और इसका डायरेक्शन एस.एस राजामौली कर रहे हैं. फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं. फिल्म में साइंस और पौराणिक कथाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा. वहीं, फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए महेश बाबू ने मार्शल आर्ट्स भी सिखा है. फिल्म का प्रीमियर अप्रैल 2027 में होगा.
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon: कबीर बहिया का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूम रहीं कृति सेनन, वायरल हुआ वीडियो