Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

महाकुंभ वाले IITian बाबा ने रचाई शादी, इंजीनियर पत्नी संग हिमाचल में रह रहे, सामने आई तस्वीर

IITian Baba of Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ 2025 से फेमस हुए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वो अपनी पत्नी के साथ झज्जर में स्पॉट हुए.

IITian Baba of Mahakumbh

IITian Baba of Mahakumbh: साल 2025 में हुए प्रयागराज महाकुंभ मेले से सुर्खियां बटोरने वाले IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय बाद सोमवार को वो झज्जर में स्पॉट हुए. यहां वो अकेले नहीं अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी कर ली. उसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की.

IITian बाबा ने की शादी

मीडिया से बात करते हुए अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने शादी रचा ली है और खुशी से जिंदगी जी रहे हैं. उन्होंने कहा- “हम दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं. फिलहाल सादगी से रह रहे हैं. आगे बात करते हुए अभय सिंह ने बताया कि, “पत्नी मूलरूप से कर्नाटक की हैं. वो भी इंजीनियर हैं. हम हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे हैं.”

---विज्ञापन---

बता दें अभय सिंह मूलरूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता कर्ण सिंह वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं. अभय ने बॉम्बे IIT से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग की हैं. वहीं बाद में अचानक प्रयागराज महाकुंभ में संन्यासी वेश में नजर आने के बाद अभय देश-विदेश में चर्चा में आ गए.

महाशिवरात्रि के दिन रचाई शादी

अपनी शादी को लेकर अभय सिंह ने कहा कि ऐ छिपाने वाली कोई बात नहीं थी. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर हिमाचल के अघंजर महादेव मंदिर में जाकर शादी की. इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की. पत्नी ही आज मुझे यहां लेकर आई हैं. बैंक में KYC भी करानी थी.

पत्नी ने कही ये बात

अभय की पत्नी का नाम प्रतीका है. उन्होंने कहा- अभय काफी सरल नेचर के हैं. वो बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं. मैं कर्नाटक से हूं और इनसे एक साल पहले मिलीं थी. मैंने इंजीनियरिंग कर रखी है. अब हम सनातन को आगे बढ़ाने में काम करेंगे. हम विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाए. यहां अध्यात्म से जुडे़ गुरु, साधक एक जगह पर यूनाइट करने की कोशिश है. हम झज्जर में सास-ससुर और परिवार वालों से मिलने आए हैं.

First published on: Apr 06, 2026 03:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.