---विज्ञापन---

Jolly LLB 3 का फर्स्ट लुक रिवील, एक-दूसरे से लड़ते दिखे अक्षय-अरशद, कौन हैं असली जॉली?

Jolly LLB 3 First Look Released: बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी 'जॉली एलएलबी 3' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक-दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। चलिए बताते हैं कि फिल्म टीजर कब रिलीज होगा।

---विज्ञापन---

Jolly LLB 3 First Look Released

Jolly LLB 3 First Look Released: बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी में से एक ‘जॉली एलएलबी’ के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने ‘जॉली एलएलबी 3’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। ‘जॉली एलएलबी 3’ का पहला मोशन पोस्टर बहुत ही ज्यादा आकर्षक है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर ये बताया गया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। चलिए आपको इस पोस्टर के बारे में खास बातें बताते हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ का पहला पोस्टर

स्टार स्टूडियोज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ‘जॉली एलएलबी 3’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में अक्षय और अरशद वकील के कपड़े पहने हुए एक दरवाजे से एक-दूसरे से पहले अंदर घुसने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं और साथ ही एक-दूसरे को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उनके बीच में एक बकरी भी है जिसके मुंह में कोई पेपर है। इस दौरान अक्षय और अरशद के हाथों में कानूनी कागजात भी दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?

फिल्म का पोस्टर देखकर ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी खुद को असली जॉली साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टर दो वकीलों के बीच लड़ाई और टकराव का इशारा कर रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए स्टार स्टूडियोज ने कैप्शन में लिखा कि ‘केस नंबर 1722 की जांच मंजूर हो गई है। एडवोकेट जॉली और एडवोकेट जॉली हाजिर हों!’ वहीं इस पर कमेंट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि ‘कानपुर वाला जॉली उर्फ असली जॉली हाजिर है, मेरे मालिक!’ साथ ही यह भी बताया कि फिल्म का टीजर 12 अगस्त को रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: OTT पर अहान-अनीत की डेब्यू फिल्म, जानें कहां-कब देखने को मिलेगी Saiyaara

---विज्ञापन---

फिल्म के लिए फैंस एक्साइडेट

पोस्टर वाले पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि ‘इस बार जॉली बनाम जॉली, इंतजार नहीं हो रहा।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में ये मजेदार लग रहा है, टीजर के लिए कल तक का इंतजार नहीं हो रहा है।

First published on: Aug 11, 2025 07:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.