TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Laughter Chefs 2 से Special Ops 2 तक, JioHotstar पर भारत में ट्रेंड हो रहे ये 5 शोज

JioHotstar Trending Shows in India: जियो हॉटस्टार पर 'लाफ्टर शेफ्स 2' से लेकर 'स्पेशल ऑप्स 2' तक कुछ शोज ट्रेंड कर रहे हैं। आप इन शोज को अपने फ्री टाइम में बैठकर देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Photo Credit- Instagram

JioHotstar Trending Shows in India: जियो हॉटस्टार पर कई शोज भारत में ट्रेंड हो रहे हैं। अगर आपने अभी तक ये शोज नहीं देखे हैं तो इन शोज को आप अपने फ्री टाइम में देख सकते हैं। इसमें ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से लेकर ‘स्पेशल ऑप्स 2’ तक शामिल हैं। इनमें कुछ शोज को आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनका काफी बज बना हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: OTT पर नए कंटेंट का धमाका, इस हफ्ते छाईं ये 5 वेब सीरीज; लिस्ट में किस-किसका नाम?

Laughter Chefs 2

भारती सिंह के इस रियलिटी शो का हाल ही में ग्रैंड फिनाले हुआ। इस शो की ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने जीत ली है। वहीं इस शो में आपको टीवी के जाने-माने सेलेब्स जोड़ियों में किचन में कुकिंग का तड़का लगाते दिखाई देंगे। फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये शो बेस्ट है।

The Society

मुनव्वर फारूकी का ये रियलिटी शो हाल ही में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ है। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर टास्क करते नजर आ रहे हैं। ये भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें मुनव्वर के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा भी शो को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं।

Criminal Justice 4

पंकज त्रिपाठी का ये क्राइम थ्रिलर शो भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा। वहीं शो में सुरवीन चावला, मोहम्मद जीशान अय्यूब, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, श्वेता बसु प्रसाद, मीता वशिष्ठ, बरखा सिंह और खुशी भारद्वाज मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

Game Of Thrones

ये अमेरिकन शो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसके 8 सीजन रिलीज हो चुके हैं। वहीं आप अपने फ्री टाइम में जियो हॉटस्टार पर इस शो को आराम से देख सकते हैं। इसकी कास्ट की बात करें तो शो में पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, एमिलिया क्लार्क और सोफी टर्नर लीड रोल में नजर आए हैं।

Special Ops 2

के के मेनन के इस शो का नया सीजन हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। ये एक्शन थ्रिलर जासूसी शो वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ विनय पाठक, करण टैकर, विपुल गुप्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 2 मिनट की सबसे विवादित मूवी, बड़ी कास्ट के बाद भी नहीं मिली पहचान; सिर्फ OTT पर रह गई छुपी

First published on: Jul 28, 2025 01:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.