Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर देखें ये 5 थ्रिलर मूवीज, एक तो रिलीज होते ही हुई ट्रेंड

जियोहॉटस्टार पर आप पांच थ्रिलर मूवीज देख सकते हैं। इनमें से एक मूवी तो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में ऐड हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

अगर आप भी थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar Thriller Movies) पर इन 5 मूवीज को देख सकते हैं। इनमें से एक मूवी तो हाल ही में रिलीज हुई है और आते ही मूवी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है। इन मूवीज को आप अपनी फैमिली के साथ आराम से बैठकर देख सकते हैं। वहीं ये थ्रिलर मूवीज आपको बोर भी नहीं करेंगी। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘आप लोग खामखा…’, रजा मुराद ने रमजान में शराब पीते वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

Freddy

कार्तिक आर्यन की ये थ्रिलर मूवी अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। इसे शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। वहीं कार्तिक आर्यन के साथ-साथ मूवी में अलाया एफ भी लीड रोल में नजर आई हैं।

---विज्ञापन---

No Exit

डेमियन पावर के डायरेक्शन में बनी ये थ्रिलर मूवी फ्री टाइम में देखने के लिए परफेक्ट है। इसमें हवाना रोज लियू, डैनी रामिरेज, डेविड रिस्दाल, डेल डिकी, मिला हैरिस और डेनिस हेसबर्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसे साल 2022 में रिलीज किया गया था। वहीं ये मूवी एडम्स के नोवल पर बेस्ड है।

---विज्ञापन---

Lootcase

कुणाल खेमू की ये कॉमेडी थ्रिलर मूवी भी काफी मजेदार है। इसे राजेश ए कृष्णन ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में कुणाल खेमू के साथ-साथ रसिका दुगल, विजय राज, रणवीर शौरी और गजराज राव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

Ugly

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। इस मूवी की कास्ट की बात करें तो मूवी में राहुल भट्ट, रोनित रॉय, गिरीश कुलकर्णी, सिद्धनाथ कपूर, तेजस्विनी कोल्हापुरी, विनीत कुमार सिंह और सुरवीन चावला मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Fateh

सोनू सूद की ये थ्रिलर मूवी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज की गई है। मूवी को सोनू सूद ने ही डायरेक्ट किया है और लीड रोल में भी नजर आए हैं। सोनू सूद के साथ-साथ मूवी में जैकलीन फर्नांडीज भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्राइवेट आइलैंड की मालकिन है ये एक्ट्रेस, 10 से ज्यादा फिल्में दे चुकीं फ्लॉप; पहचाना कौन?

First published on: Mar 19, 2025 12:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola