Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

IIFA 2025 में इन 5 हसीनाओं ने दिखाया फैशन का जलवा, Kareena Kapoor पर अटकीं सबकी निगाहें

IIFA 2025 Actresses Glamorous Looks: IIFA 2025 में बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने ग्लैमर का जलवा ग्रीन कार्पेट पर बिखेरा। आइए आपको भी इन एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं।

IIFA 2025 Actresses Glamorous Looks: IIFA 2025 के ग्रीन कार्पेट पर बीते दिन बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक्स पर फैंस की निगाहें अटकी रह गईं। वहीं करीना कपूर ने तो महफिल ही लूट ली। लगभग पूरी इंडस्ट्री इस ग्लैम नाइट में शामिल होने जयपुर पहुंची। हम आपको उन एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने क्यों ठुकरा दी थी Shahrukh की ये ब्लॉकबस्टर मूवी? इंटरव्यू में वजह की रिवील

---विज्ञापन---

करीना कपूर

करीना ने अपने ग्लैमरस लुक से पूरी महफिल ही जीत ली। सबकी निगाहें उनसे हट ही नहीं पाई। एक्ट्रेस ने इस मौके पर रेड कलर की साड़ी को कोर्सेट ब्लाउज के साथ कैरी किया। वहीं एक्ट्रेस ने ये लुक को ग्रीन और गोल्डन के चोकर नेकलेस के साथ कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

उर्फी जावेद

फैशन क्वीन उर्फी जावेद ब्लैक कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस लुक पर ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की। वहीं ड्रेस के कॉलर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। स्लीक हेयर बन के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

कृति सेनन

कृति व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में काफी ब्यूटीफुल लगीं। वेट बालों के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कैरी किया। बिना किसी ज्वेलरी के एक्ट्रेस बेहद सुंदर दिखीं। वहीं उनके आउटफिट ने काफी सुर्खियां भी बटोरी।

---विज्ञापन---

नोरा फतेही

नोरा ने इस स्टाइलिश शाम में ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया। ब्लैक स्लिट स्कर्ट और ब्लैक जैकेट में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लगीं। एक्ट्रेस ने इस लुक पर सिल्वर ज्वेलरी कैरी की। वहीं ओपन हेयर के साथ एक्ट्रेस ने अपना IIFA फैशन लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

नुसरत भरूचा

नुसरत के लुक ने भी काफी लाइमलाइट बटोरी। बनारसी साइड स्लिट लहंगे और ग्लोडन स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगीं। एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ गले में एक ग्लोडन नेकलेस कैरी किया। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो नुसरत ने एक सिंपल जुड़ा बनाकर इस लुक को कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर देखें ये 5 लेटेस्ट रोमांटिक फिल्में, एक में दिखेगी Naga Chaitanya-Sai Pallavi की केमिस्ट्री

First published on: Mar 10, 2025 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो