Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Holi 2025: होली प्ले लिस्ट में एड करें ये 5 लेटेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग, मजा होगा डबल

Holi 2025: आज हम आपको बॉलीवुड मूवीज के कुछ लेटेस्ट होली सॉन्ग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आज ही अपनी प्ले लिस्ट में एड कर लीजिए।

---विज्ञापन---

Holi 2025
Holi 2025 के लिए बॉलीवुड के लेटेस्ट सॉन्ग

Holi 2025: होली का इंतजार लोग पूरे साल करते हैं और यह लोगों के पसंदीदा त्योहारों में से एक है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और इसके साथ-साथ अच्छे-अच्छे पकवान भी खाते हैं। होली के दिन गाने और नाचने में भी लोग सबसे आगे रहते हैं। मगर होली पर अगर आप भी पुराने गाने सुनकर बोर हो गए हैं और इस साल होली के कुछ नए गानों के साथ रंग जमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड मूवीज के कुछ लेटेस्ट होली सॉन्ग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आज ही अपनी प्ले लिस्ट में एड कर लीजिए। अगर आप होली पर बोर नहीं होना चाहते हैं, क्योंकि ये गाने आपको नाचने पर मजबूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें: ‘घंमडी औरत’, Shehnaaz Gill की किस बात को सुन भड़के लोग, हुईं ट्रोल

---विज्ञापन---

होली के रंग मा (Holi 2025)

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ का होली सॉन्ग ‘होली के रंग मा’ काफी धमाकेदार गाना है, जिसे श्रेया घोषाल और शान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में जुनेद खान और शर्वरी वाघ हैं और यह गाना आपकी होली को खास बना देगा। होली के लिए यह सॉन्ग एकदम परफेक्ट होने वाला है और यह इस होली के लिए तो बिल्कुल नया है।

---विज्ञापन---

उड़ा हवा में रंग है

साल 2025 की फिल्म ‘इन गलियों में’ का होली एंथम ‘उड़ा हवा में रंग है’ इस साल आपकी होली के  माहौल को और भी खुशनुमा बना देगा। इस फिल्म में भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी और उनके साथ जावेद जाफ़री और विवान शाह नजर आए थे।

---विज्ञापन---

होली में रंगीले

इस होली आप  मीका सिंह और अभिनव शेखर के गाने ‘होली में रंगीले’ को भी बजा सकते हैं, जो मौनी रॉय, वरुण शर्मा और सनी सिंह पर फिल्माया गया है। होली के जश्न को और भी रंगीन यह गाना बना देगा, जिसका डायरेक्शन रेमो डिसूजा ने किया है।

---विज्ञापन---

बलम पिचकारी

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी के गाने बलम पिचकारी के बिना तो होली अधूरी है। इस गाने का क्रेज अभी तक कम नहीं हुआ है और आज भी लोग इस गाने पर होली के दिन खूब डांस करते हैं।

---विज्ञापन---

जय जय शिव शंकर

बॉलीवुड फिल्म वॉर के गाने जय जय शिव शंकर भी आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि होली पर डांस के लिए यह गाना नंबर 1 पर है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने इस गाने पर खूब धमाका किया था। आज भी लोग इस गाने को काफी सुनते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे मोमेज बेचता दिखा 12th Fail एक्टर, दुकान के नाम ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो

First published on: Mar 06, 2025 06:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola