Live Updates
22:02 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: वैलेंटाइन वीक में देखना न भूलें 90s की ये 5 रोमांटिक फिल्में

वैलेंटाइन वीक चालु हो गया है. इन दिनों युवाओं में खास उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में आज हम आपके लिए 90 के दशक की 5 शानदार रोमांटिक फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानियां आपका दिल छू लेंगी. अगर आप कपल हैं और अपने वैलेंटाइन वीक को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आप आराम से घर बैठे ये रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं…देखें पूरी लिस्ट

20:12 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: सोनम कपूर की गोदभराई में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में आज कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है. सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं. आज 8 फरवरी को एक्ट्रेस की गोदभराई सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां कई बॉलीवुड सितारें नजर आए…देखें तस्वीरें

18:18 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: मेंटल हेल्थ पर इमरान खान ने किया खुलासा, बताया कैसी हो गई थी हालत

जाने तू या जाने ना जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके इमरान खान भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन वह किसी न किसी कारण खबरों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे उन्हें एहसास हुआ कि वो ठीक नहीं है और इसे सुधारने का फैसला किया.एक्टर ने ये भी बताया कि एंग्जायटी के कारण वह खुद को जकड़ा हुआ महसूस करते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:13 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: कपूर खानदान के इस लाडले ने करियर में दी सिर्फ एक हिट

कपूर परिवार के कई सदस्य ऐसे हैं, जो कि फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुके हैं. इसमें से राज कपूर, उनके भाई शम्मी कपूर, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर शामिल हैं. हालांकि हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो हैं राज कपूर के बेटे राजीव कपूर, जिनकी शक्ल सबसे ज्यादा अपने चाचा शम्मी कपूर से मिलती थी. एक्टर ने अपने करियर में ऐसे तो तमाम फिल्में की लेकिन सिर्फ एक ही हिट रही. एक्टर का महज 58 साल की उम्र में निधन हो गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:07 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज डेट बदली

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट बदल गई है. पहले ये फिल्म 04 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी.

14:46 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को है प्यार की तलाश

रिया चक्रवर्ती अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने ट्रोलिंग से लेकर जेल तक की हवा खाई है. हालांकि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. उन्होंने प्यार को लेकर कहा, ” अभी भी प्यार पर यकीन हैं और प्यार के लिए मेरे दिल का दरवाजा हमेशा खुला है.” यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:43 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment Live News: जब अमिताभ को कहा गया थर्ड रेटेड एक्टर, ऐसा था बिग बी का रिएक्शन

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अंडर 19 के वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है और कहा है कि देश वर्ल्ड नंबर 1 है. उन्होंने इस दौरान एक घटना को भी याद किया है. उन्होंने बताया कि जब वो एक फिल्म फेस्टिवल के लिए विदेश गए थे तो भीड़ ने एयरपोर्ट से निकलते हुए उन्हें घेर लिया था. लेकिन उसके बाद एक सीनियर जर्नलिस्ट ने एक आर्टिकल में उन्हें थर्ड रेटेड एक्टर और भारत को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:53 (IST) 08 Feb 2026
‘Border 2’ ने दुनिया भर में की कुल इतनी कमाई

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘Border 2’ ने दुनिया भर में अब तक 412 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है.

10:53 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment News LIVE: जयदीप अहलावत का 46वां जन्मदिन आज

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर जयदीप अहलावत का आज जन्मदिन है. जयदीप अहलावत इस साल अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. जयदीप बचपन में भारतीय सेना में अधिकारी बनना चाहते थे. जयदीप ने साल 2010 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में विलेन के किरदार से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कीथी,. जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान वेब सीरीज से मिली.

09:33 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की फिल्म को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है. मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. साथ में फिल्म के खिलाफ दायर दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी की अंतरिम राहत को भी खारिज कर दिया. ​​हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने दावा किया था कि ये फिल्म उसके पिता के जीवन पर आधारित है.

09:25 (IST) 08 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सलमान खान और रणबीर कपूर हुए RSS के समारोह में शामिल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशलमीडिया परखूब वायरलल रहा है. सलमान और रणबीर का ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल ये वीडियो शनिवार को मुंबई में हुए RSS के शताब्दी समारोह का है, जहां RSS के प्रमुख मोहन भगवत के भाषण में सलमान खान और रणबीर कपूर पूरी तरह से मग्न नजर आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सलमान और रणबीर के अलावा जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई और लेखक प्रसून जोशी मौजूद नजर आए.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: शनिवार को मुंबई में हुए RSS के शताब्दी समारोह में सलमान खान और रणबीर कपूर शामिल हुए थे. हालांकि इस कार्यक्रम में अनन्या पांडे और विक्की कौशल भी नजर आए थे. इस दौरान अनन्या पांडे सूट पहने हुए नजर आईं. इस समारोह में शिल्पा शेट्टी और करण जौहर भी शामिल हुए हैं.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है. मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. साथ में फिल्म के खिलाफ दायर दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी की अंतरिम राहत को भी खारिज कर दिया. ​​हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने दावा किया था कि ये फिल्म उसके पिता के जीवन पर आधारित है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरलल रहा है. सलमान और रणबीर का ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल ये वीडियो शनिवार को मुंबई में हुए RSS के शताब्दी समारोह का है, जहां RSS के प्रमुख मोहन भगवत के भाषण में सलमान खान और रणबीर कपूर पूरी तरह से मग्न नजर आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सलमान और रणबीर के अलावा जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई और लेखक प्रसून जोशी मौजूद नजर आए.

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर जयदीप अहलावत का आज जन्मदिन है. जयदीप अहलावत इस साल अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. जयदीप बचपन में भारतीय सेना में अधिकारी बनना चाहते थे. जयदीप ने साल 2010 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' में विलेन के किरदार से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कीथी,. जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान वेब सीरीज से मिली.

---विज्ञापन---

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘Border 2’ ने दुनिया भर में अब तक 412 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ...