23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सुर्खियों में है. कल यानी 16 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा.
https://www.instagram.com/reel/DSSGEHmkgF1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
---विज्ञापन---
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होनी है. हाल ही मेकर्स ने बताया कि कल यानी 16 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा.
‘धुरंधर’ फिल्म में 40 साल के रणवीर सिंह के साथ 20 साल की सारा अर्जुन को कास्ट किया गया है. ऑडियंस इस बात से क्फ्यूजन में थी कि 20 साल का एज गैप क्यों है. वहीं अब इन सवालों को लेकर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने जवाब दिया है.
खूबसूरत एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी का आज जन्मदिन है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. एक्ट्रेस का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 15 दिसंबर को हुआ. लावण्या को स्कूल के दिनों में ही 2006 में मिस उत्तराखंड का खिताब भी मिला था. मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया और फिर जल्द ही वह टीवी सीरियल्स में भी काम करने लगी. उनका पहला सीरियल ‘प्यार का बंधन’ था, जो कि 2009 में आया. इसके बाद 2012 में ‘अंदाला राक्षसी’ मूवी से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. ओटीटी पर भी वह छाई रहती हैं. वहीं, आज टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक आशिका भाटिया भी अपना बर्थडे मना रही हैं. एक्ट्रेस का ये 26 वां जन्मदिन है. कई फेमस सीरियल्स से उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बनाई है.
वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने पहले ही 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को लगभग 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह फिल्म ने रिलीज होने का बाद सबसे बड़ा कलेक्शन रविवार को किया था. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सुर्खियों में है. कल यानी 16 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा.
https://www.instagram.com/reel/DSSGEHmkgF1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
साल 2025 में अक्षय खन्ना ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा और धुरंधर में नजर आए. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया. इन फिल्मों की ताबड़तोड़ कमाई ने अक्षय खन्ना को एक नई पहचान मिल गई और अब उन्हें एक के बाद एक नई फिल्मों ऑफर हो रही है...पूरी खबर पढ़ें
साल 2025 में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में कमल रिलीज हुई हैं. इसी बीच सिनेमाघरों में कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं जो पहले रिलीज हो चुकी थीं. साल 2025 में इन री-रिलीज फिल्मों ने सिनेमाघरों को गुलजार रखा... 2025 की बेस्ट री-रिलीज फिल्में
फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच एज गैप पर बात करते हुए कहा, " उम्र के अंतर से जुड़े सवालों के जवाब अगले साल धुरंधर 2 रिलीज होने पर मिल जाएंगे." उन्होंने बताया कि कहानी के हिसाब से जरूरी होने के चलते इस तरह का एज गैप रखा गया था. उन्होंने यह भी कहा कि वो लोगों को ये बात समझा नहीं पाए. यहां पढ़ें पूरी खबर...
64 साल के हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने फिल्मों में हीरोइन के साथ किसिंग सीन नहीं करने का ऐलान किया है. बता दें कि ये फैसला उन्होंने अपनी 47 साल की बीवी से सलाह के बाद लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
राज कपूर अपनी फिल्म 'प्रेम रोग' के लिए पाकिस्तानी हीरोइन चाहते थे. इसके लिए राज कपूर ने परवीन रिजवी को दो ऑफर दिए थे. हालांकि एक ऑफर काफी चौंकाने वाला था. परवीन रिजवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि राज कपूर ने उन्हें फिल्म 'प्रेम रोग' में हीरोइन बनने का ऑफर दिया था. हालांकि उन्होंने सिर्फ हीरोइन बनने का ऑफर नहीं दिया, बल्कि यह भी कहा कि वो उनके बेटे ऋषि कपूर से शादी कर लें. यहां पढ़ें पूरी खबर...
खूबसूरत एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी का आज जन्मदिन है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. एक्ट्रेस का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 15 दिसंबर को हुआ. लावण्या को स्कूल के दिनों में ही 2006 में मिस उत्तराखंड का खिताब भी मिला था. मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया और फिर जल्द ही वह टीवी सीरियल्स में भी काम करने लगी. उनका पहला सीरियल 'प्यार का बंधन' था, जो कि 2009 में आया. इसके बाद 2012 में 'अंदाला राक्षसी' मूवी से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. ओटीटी पर भी वह छाई रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/DQ_z80mCtqm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
आज टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक आशिका भाटिया अपना बर्थडे मना रही हैं. एक्ट्रेस का ये 26 वां जन्मदिन है. कई फेमस सीरियल्स से उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बनाई है.
https://www.instagram.com/p/DQ3cl5mkm5j/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने पहले ही 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को लगभग 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...