Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘सैयारा’ की वाणी बनेगी ‘मधुबाला’? यश राज फिल्म ने हटाया अफवाहों से पर्दा

Entertainment News in Hindi LIVE: फिल्म 'सैयारा' की एक्ट्रेस अनीत पड्डा को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह मधुबाला की बायोपिक में करेंगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्म ‘सैयारा’ बॉलीवुड में कदम रखने वाली और दुनियाभर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. खबर है कि अनीत पड्डा जल्द ही हिन्दी के सिनेमा की दिग्गज हस्ती मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल करेंगी. लेकिन हाल ही में यश राज फिल्म के टैलेंट के प्रवक्ता ने मंगलवार को इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है. ऐसी खबरें थीं कि अनीत फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के लिए प्रोड्यूसर जसमीत के रीन की बायोपिक फिल्म में काम करेंगी. मालूम हो कि मधुबाला प्रोजेक्ट की घोषणा सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने मार्च 2024 में की थी.

इसके अलावा, एक्ट्रेस पूनम पांडे का आज जन्मदिन है, अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस पूनम पांडे आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म ‘नशा’ से की थी, जिसमें वो लीड एक्ट्रेस थीं. जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, तो इससे बहुत नराज हो गए. एक समूह ने फिल्म के पोस्टरों को फाड़कर आग लगा दी. पूनम पांडे हमेशा से ही विवादों में रही हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 12वें दिन 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक कुल 41.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 12वें दिन 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 39.64 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘Thaai Kizhavi’ ने दुनिया भर में अब तक कुल 54.10 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:28 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News: महाकुंभ वाली मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी

साल 2025 में आयोजित महाकुंभ के दौरान सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा एक बार भी चर्चा में आ गई हैं. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की. यहां मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हैं और जल्द ही उससे शादी करने का फैसला कर चुकी हैं...पूरी खबर पढ़ें

19:30 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News: जब फिरोज खान का निधन हुआ, तो फरदीन..., बेटी के तलाक पर बोलीं मुमताज

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रहीं मुमताज ने अपने दामाद और एक्टर एक्टर फरदीन खान को लेकर बात की है. उन्होंने अपनी बेटी और फरदीन के तलाक को लेकर भी रिएक्शन दिया. मुमताज ने फिरोज खान के निधन को लेकर भी कुछ कहा...पूरी खबर पढ़ें

17:42 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Nick Jonas की ‘बहन’ का निधन, 30 साल की उम्र में तोड़ा दम

Nick Jonas's 'sister' Death: प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से एक बुरी खबर सामने आई है. निक जॉनस की बहन का निधन हो गया है...पूरी खबर पढ़ें

15:28 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE: साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Ek Din movie Trailer: बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों की भरमार है, लेकिन 'एक दिन' हमें उस दौर की याद दिलाती है जब रोमांस में मासूमियत हुआ करती थी. ट्रेलर की शुरुआत जुनैद खान के एक 'फॉर्च्यून बेल' (किस्मत की घंटी) के जिक्र से होती है, जिसके साथ उनका विश्वास जुड़ा है कि इसे बजाने से सच्चा प्यार मिल जाता है. जुनैद का किरदार मन ही मन 'मीरा' (साई पल्लवी) को अपना बनाने की दुआ मांगता है, भले ही वह साथ सिर्फ एक दिन का क्यों न हो. जुनैद की सादगी और साई पल्लवी की सधी हुई स्क्रीन प्रेजेंस एक ऐसी जादुई केमिस्ट्री बनाती है, जो दर्शकों के दिलों को छू रही है. सुनील पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:49 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक का पोस्ट हुआ वायरल

यूट्यूबर अनुराग डोभाल भाई कलम इंक इस पूरे मामले पर रिएक्शन सामने आया है. कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इस टॉपिक पर मेरी तरफ से ये लास्ट रिएक्शन था. जो गलत होगा उसका कर्मा उसको मिल जाएगा. आप और मैं कोई नहीं होते सच-झूठ साबित करने वाले.' अब कलम इंक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

11:40 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE:फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने कर डाली 50 करोड़ की कमाई

फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 12वें दिन 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 39.64 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘Thaai Kizhavi’ ने दुनिया भर में अब तक कुल 54.10 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DVWPCKZEjPi/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:57 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की कमाई कहां तक पहुंची?

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 12वें दिन 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक कुल 41.10 करोड़ रुपये की कमाई की है.

https://www.instagram.com/reel/DU4zAY4CDJR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:54 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस पूनम पांडे का जन्मदिन आज

इसके अलावा, एक्ट्रेस पूनम पांडे का आज जन्मदिन है, अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस पूनम पांडे आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म ‘नशा’ से की थी, जिसमें वो लीड एक्ट्रेस थीं. जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, तो इससे बहुत नराज हो गए. एक समूह ने फिल्म के पोस्टरों को फाड़कर आग लगा दी. पूनम पांडे हमेशा से ही विवादों में रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DRHR4amDBsT/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:11 (IST) 11 Mar 2026
Entertainment News LIVE: ‘सैयारा’ की वाणी बनेगी ‘मधुबाला’?

फिल्म ‘सैयारा’ बॉलीवुड में कदम रखने वाली और दुनियाभर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. खबर है कि अनीत पड्डा जल्द ही हिन्दी के सिनेमा की दिग्गज हस्ती मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल करेंगी. लेकिन हाल ही में यश राज फिल्म के टैलेंट के प्रवक्ता ने मंगलवार को इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है. ऐसी खबरें थीं कि अनीत फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के लिए प्रोड्यूसर जसमीत के रीन की बायोपिक फिल्म में काम करेंगी. मालूम हो कि मधुबाला प्रोजेक्ट की घोषणा सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने मार्च 2024 में की थी.

https://www.instagram.com/p/DVlwCb1jbrJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Mar 11, 2026 08:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.