---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: थालापति विजय की ‘जना नायकन’ विवाद का पड़ा सिनेमाघरों पर भारी असर, जानें क्या रहा FEOUK का रिएक्शन

Entertainment News in Hindi LIVE: विजय थालापति की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' देरी से रिलीज होने की वजह से इस राज्य में सिनेमाघरों के कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: विजय थालापति की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ का रिलीज विवाद थमने का नाम नहीं है. फिल्म के देरी से रिलीज होने की वजह से पूरे केरल राज्य में सिनेमाघरों के कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है. केरल फिल्म एक्जिबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष के. विजय कुमार ने बताया कि यह देरी सबसे खराब समय पर हुई है. इस फिल्म से उन सिनेमाघरों को फिर से जिंदा करने की उम्मीद थी जो मंदी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा, ‘थलपति विजय की इस फिल्म से अच्छी कमाई और सिनेमाघरों को लंबे समय से चल रही मंदी से उबारने की उम्मीद थी. लेकिन अचानक हुई देरी ने केरल भर के सिनेमाघरों को बुरी तरह प्रभावित किया है.’

इसके अलावा आज बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रकाश झा का जन्मदिन है. इस साल प्रकाश झा अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्रकाश झा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 में आई आईफिल्म ‘अंडरर द ब्लू’ से की थी. इसके बाद, उन्होंने साल 1984 में फिल्म ‘फेसेस आफ्टर स्टॉर्म’ बनाई, जिसने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता. इसके बाद प्रकाश झा ने कई हिट और कमाऊ फिल्में बनाईं, जिसमें ‘राजनीति’, ‘आरक्षण’, और ‘सत्याग्रह’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

तापसी पन्नू की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Assi’ ने 54 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके साथ फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 7वें दिन 37 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म ने अब तक कुल 6.17 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.85 करोड़रहा. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:49 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: The Kerala Story 2 Collection: पहले दिन कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई

शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी 2 कोर्ट केस और तमाम विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म ने 2023 की द केरल स्टोरी से कम कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

23:48 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: Kiara Advani को बाहों में उठाकर Yash ने मचाई 'Tabaahi'

टॉक्सिक के अपकमिंग गाने का आज मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें कियारा आडवाणी यश की बाहों में नजर आ रही हैं. इसमें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. यह नया पोस्टर टॉक्सिक के आने वाले गाने तबाही का है. फिल्म का गाना 2 मार्च को रिलीज होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVQ5YfIDKVf/?utm_source=ig_web_copy_link

22:25 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: इस हसीना का इंदिरा गांधी है खास कनेक्शन, जन्म के वक्त मिलने पहुंची थीं पूर्व पीएम

बॉलीवुड में ऐसे तो तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका पॉलिटिकल कनेक्शन है. वहीं आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके जन्म पर सबसे पहले उनसे मिलने खुद इंदिरा गांधी पहुंची थी. एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके पेरेंट्स की शादी की डेट भी खुद पूर्व पीएम ने फिक्स की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

20:58 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: शादी के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से 26 फरवरी को शादी कर ली है. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोगों उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं, रश्मिका अपनी शादी के बाद कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वह इन शानदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

20:19 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: Salman Khan की इस 41 साल की हसीना ने फ्रीज करवाए एग्स

बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने शादी से पहले अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं, ताकि वह भविष्य में मां बन सकें. इस लिस्ट में अब सलमान खान की 41 साल की एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है. उनका कहना है कि शादी जरूरी नहीं है, जब चाहे बच्चा कर लूं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

20:18 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: Mx Player की अपकमिंग सीरीज में दिखेंगी प्रणाली राठौड़ और अरजीत तनेजा

एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही एक वेब सीरीज नजर आने वाली है, जिसमें टीवी के पॉपुलर एक्टर्स नजर आएंगे. दरअसल, टैली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रणाली राठौड़ जो कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए जानी जाती हैं और कुमकुम भाग्य के एक्टर अरजीत तनेजा एमएक्स प्लेयर की एक अनटाइटल सीरीज में दिखेंगे. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

20:15 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment Live News: Spirit का नया पोस्टर हुआ रिलीज, दिखा विवेक ओबेरॉय का स्वैग

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म स्पिरिट का नया पोस्टर आज रिलीज हो गया है. जिसमें विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई का अलग अंदाज नजर आ रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DVQoXARibLt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:02 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: थलापति विजय का घर टूटा! 27 साल बाद पत्नी संगीता ने मांगा तलाक

Vijay Thalapathy Wife Sangeetha Divorce News: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय, जो इन दिनों अपनी नई राजनीतिक पारी और अंतिम फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चर्चा में थे, अब अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं. खबर है कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम का 27 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है. संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब विजय 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. इस विवाद ने उनके फैंस और राजनीतिक समर्थकों को हैरान कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:07 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' जैसा तहलका क्यों नहीं मचा पा रहीं बाद में रिलीज हुईं फिल्में?

सिनेमाई गलियारों में आजकल एक ही चर्चा है कि आखिर 'धुरंधर' के बाद रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का तहलका क्यों नहीं मचा पा रही हैं? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कहानी और परफॉर्मेंस का जो बेंचमार्क सेट किया, उसके सामने 'मर्दानी 3' जैसी फिल्में भी फीकी नजर आईं. दर्शकों की उम्मीदें अब इतनी बढ़ गई हैं कि वे किसी भी साधारण कहानी को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं. क्या यह मेकर्स की विफलता है या फिर ऑडियंस का टेस्ट पूरी तरह बदल चुका है? पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:06 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Rashmika और Vijay के रिसेप्शन में शामिल होंगे पीएम मोदी और अमित शाह?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर कपल' विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी साल 2026 की सबसे चर्चित घटना बन गई है. 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने के बाद, अब यह जोड़ा अपनी शादी के भव्य रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गया है. इस कड़ी में उन्होंने देश की सबसे प्रभावशाली हस्तियों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:47 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: भाग्यश्री ने मूवीज के बोल्ड सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'सिनेमा हमारे समाज का आईना होती है. आज के समय में हर तरह की ऑडियंस को खुश करना अब नामुमकिन हो गया है. मुझे लगता है कि भले ही ये रियलिज्म का नया बाजार है, लेकिन फिल्मों में ऐसा इंटेमैसी दिखाना जरूरी नहीं है.' पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DUsU-NfiGzM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:48 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: एक्टर अंकुर वर्मा ने रचाई गर्लफ्रेंड लीना वर्मा संग शादी

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के जश्न ने इस समय पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर रखा है. इसी बीच एक और एक्टर ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई है. फेमस टीवी सिरियल 'परिणीति' के एक्टर अंकुर वर्मा ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा से शादी कर ली है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DVOmExzCVGf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:16 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ का टोटल कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 7वें दिन 37 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म ने अब तक कुल 6.17 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.85 करोड़ रहा.

https://www.instagram.com/p/DUxIyWvEeSd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:12 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Assi’ ने 7 दिनों में की इतनी कमाई

तापसी पन्नू की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Assi’ ने 54 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके साथ फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है.

https://www.instagram.com/reel/DUVUyAlCCWO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:21 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्ममेकर प्रकाश झा का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रकाश झा का जन्मदिन है. इस साल प्रकाश झा अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्रकाश झा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 में आई आईफिल्म ‘अंडरर द ब्लू’ से की थी. इसके बाद, उन्होंने साल 1984 में फिल्म ‘फेसेस आफ्टर स्टॉर्म’ बनाई, जिसने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता. इसके बाद प्रकाश झा ने कई हिट और कमाऊ फिल्में बनाईं, जिसमें ‘राजनीति’, ‘आरक्षण’, और ‘सत्याग्रह’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DC3RBInJ0pN/?utm_source=ig_web_copy_link

07:57 (IST) 27 Feb 2026
Entertainment News LIVE: थालापति विजय की ‘जना नायकन’ विवाद का पड़ा सिनेमाघरों पर भारी असर

विजय थालापति की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ का रिलीज विवाद थमने का नाम नहीं है. फिल्म के देरी से रिलीज होने की वजह से पूरे केरल राज्य में सिनेमाघरों के कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है. केरल फिल्म एक्जिबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष के. विजय कुमार ने बताया कि यह देरी सबसे खराब समय पर हुई है. इस फिल्म से उन सिनेमाघरों को फिर से जिंदा करने की उम्मीद थी जो मंदी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा, ‘थलपति विजय की इस फिल्म से अच्छी कमाई और सिनेमाघरों को लंबे समय से चल रही मंदी से उबारने की उम्मीद थी. लेकिन अचानक हुई देरी ने केरल भर के सिनेमाघरों को बुरी तरह प्रभावित किया है.’

https://www.instagram.com/p/DTNvhkRk3Rm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Feb 27, 2026 07:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.