एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट आया है। पिछले साल मार्च, 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनाने की चर्चा चल रही है। पिंकविला से बातचीत में एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र ने यह भी बताया है कि सीक्वल में करीना कपूर होंगी लेकिन कृति सेनन और तब्बू को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
Entertainment News: हॉलीवुड में जहां फेमस सिंगर Rihanna और A$AP Rocky ने अपने तीसरे बच्चे का वेलकम किया. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और फिरोज खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अनुराग कश्यप की Nishaanchi और फिल्म Ajey का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा. सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस ने एक SIT का गठन किया है.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 पिछले महीने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब करीब दो महीने बाद ये फिल्म कल यानी 26 सितंबर को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। धड़क 2 को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
https://www.instagram.com/p/DPBMCvJDM5h/
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस सम्मान को पाने के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस बीच आशुतोष गोवारिकर ने किंग खान को बधाई दी है।
What a journey we have had… each forging one's own path and today, to come together on this prestigious Dais, which is the highest award of our country, to honour your incredible craft! Congratulations Shah... @iamsrk #bestactor #nationalfilmawards #nationalawards pic.twitter.com/oUXUoymVDv— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) September 25, 2025
बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं नगमा मिराजकर एक बार फिर शो में नजर आने वाली हैं। वह बीबी लाइव चैट का हिस्सा बन रही हैं। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए दी है।
https://www.instagram.com/p/DPBuXWqkykF/
सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था। इसके बाद से पूरे असम में शोक की लहर है। सिंगर के निधन की घटना पर संदेह भी जताया जा रहा है। इसी क्रम में अब जुबीन गर्ग के मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर SIT की रेड पड़ी है।
#watch | Special Investigation Team (SIT) and CID team of Assam today conducted a raid at the residence of Shyamkanu Mahanta in Guwahati, who was the main organiser of North East India Festival in Singapore and who took singer Zubeen Garg to participate in the festival.A case… pic.twitter.com/C9l26HEak6
— ANI (@ANI) September 25, 2025
एक्टर से डायरेक्शन में हाथ आजमाने वाले अंशुमन झा की फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर और परेश पहुजा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक कॉमेडी टीजर में रसिका सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/DPBZeueAW8c/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1c54ae43-63e6-4aa0-a72c-672e56dd707d
बिग बॉस 19 में घरवालों के झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन आपस में मस्ती भी काफी होती है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें जीशान कादरी और शहबाज बदेशा को स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
https://www.instagram.com/p/DPBhivYk7pt/
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बाॅस 19 को फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। पीपीएल ने कथित उल्लंघन के लिए बिग बॉस मेकर्स से हर्जाने और लाइसेंस शुल्क के रूप में 2 करोड़ रुपये की मांग की है। आरोप है कि बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने एपिसोड 11 में सार्वजनिक प्रदर्शन लाइसेंस के बिना अग्निपथ के गाने 'चिकनी चमेली' और गोरी तेरे प्यार में के गाने 'धत तेरे की' का यूज किया था। पीपीएल ने ये नोटिस 19 सितंबर को भेजा है।
As per media reports, Bigg Boss 19 has received a legal notice for using unauthorized music songs in the show (Dhat Teri Ki & Chikni Chameli), demanding 2 crore in damages.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 25, 2025
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'थामा' के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मैडॉक की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर 26 सितंबर को रिलीज होगा।
https://www.instagram.com/p/DPBB4AnDGZZ/?utm_source=ig_web_copy_link
कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1' को लेकर चर्चा में हैं. अब ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने फिल्म की रिलीज से पहले कोलूर मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे और देवी मां के दर्शन किए। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था.
गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' के टीजर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म का टीजर 'होमबाउंड' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' विदेशों में रहने वाले एशियाई लोगों के जीवन पर आधारित एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है।
https://www.instagram.com/p/DOxpe7GDDmP/?utm_source=ig_web_copy_link
टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में घर को नया कैप्टन मिलने वाला है. इसके लिए फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. इस टास्क में फरहाना जीत जाएंगी और अगली कैप्टन बनेंगी.
#exclusive !! #farhanabhatt becomes the new captain of the House!!
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 24, 2025
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर फिरोज खान का आज जन्मदिन है. फिल्म इंडस्ट्री 25 सितंबर को फिरोज खान की 86वीं जयंती मना रही हैं. फिरोज खान ने अपने एक्टिंग करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 101.5 करोड़ रुपये की कमाई की हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 48वां दिन मना रही हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल के करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'भाग मिल्खा भाग', 'छावा', 'आजा नच ले', और 'बागबान' जैसी फिल्में शामिल हैं.
https://www.instagram.com/reel/DO1dBQCkgee/?utm_source=ig_web_copy_link
आनंद जोशी की फिल्म Ajey की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, Ajey ने 6वें दिन सिर्फ 15 रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 1.46 करोड़ की कमाई की है.
अनुराग कश्यप की फिल्म Nishaanchi का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रहा. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ Nishaanchi ने अब तक कुल 1.16 करोड़ की ही कमाई की है.
बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस ने एक SIT का गठन किया है. जिसका नेतृत्व CID के एडीजी एमपी गुप्ता करेंगे. इस बात की जानकारी खुद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'SIT को इस मामले की जांच करने की पूरी स्वतंत्रता होगी. हम किसी को नहीं बख्शेंगे.'
Updated list of SIT led by Shri M.P Gupta, IPS, to ensure a thorough inquiry into the circumstances surrounding the unfortunate demise of Zubeen Garg. pic.twitter.com/wOB3l6VnQO
— Chief Minister Assam (@CMOfficeAssam) September 24, 2025
सिंगर रिहाना और रैपर रॉकी के घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है. हाल ही में रिहाना ने बेटी को जन्म दिया है, ये कपल का तीसरा बच्चा है. इस बात की जानकारी रिहाना और रॉकी ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर करके दी है. इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में बेटी का नाम 'रॉकी आयरिश मेयर्स' लिखा है.
Rocki Irish Mayers Sept 13 2025🎀 pic.twitter.com/ibHGXxegTN
— Rihanna (@rihanna) September 24, 2025