Friday, 13 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: ‘इरफान ने स्वर्ग से…’, O Romeo की रिलीज से पहले पत्नि सुतापा सिकदर का चौंकाने वाला खुलासा

Entertainment News in Hindi LIVE: दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले एक बड़ा खुलासा किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News LIVE Update in Hindi: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ कई बार टलने के बाद आज यानी 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इंस्टापोस्ट पर कमेंट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. सुतापा ने कमेंट में लिखा, ‘विशाल आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था. आपको इरफान स्वर्ग से बेस्ट विशस भेज रहा है…’

आज टीवी की हाई पेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई का जन्मदिन है. ‘बिग बॉस 13’ की फाइनलिस्ट रश्मि देसाई आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रश्मि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में असमिया भाषा की फिल्म ‘कन्यादान’ से की थी. इसके बाद साल 2004 में आई शाहरुख खान और रवीना टंडन की रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फिर साल 2005 में रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्म ‘कब होई गवना हमार’ में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान टीवी सीरियल ‘उतरन’ से मिली, जिसमें उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था.

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 40.90 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं, ‘Mardaani 3’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.3 करोड़ तक पहुंच गया. इस बीच सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने 21वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में फिल्म ने अब तक 317.75 करोड़ का व्यापार कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 434.1 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:49 (IST) 13 Feb 2026
Ram Charan और Upasana Konidela के जुड़वा बच्चों का नाम रिवील

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला के जुड़वा बच्चों का नाम भी रवील कर दिया गया है. राम चरण के बच्चों के नाम का अर्थ फैंस को काफी पसंद आया. राम चरण और उपासना ने हाल ही में अपने हैदराबाद वाले घर में एक निजी नामकरण समारोह आयोजित किया. पारंपरिक तरीके से जुड़वा बच्चों का नाम रखा गया है. कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम रखा है और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DUNRUSAD_lh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:40 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: O Romeo की रिलीज से पहले पत्नि सुतापा सिकदर का चौंकाने वाला खुलासा

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' कई बार टलने के बाद आज यानी 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इंस्टापोस्ट पर कमेंट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. सुतापा ने कमेंट में लिखा, 'विशाल आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था. आपको इरफान स्वर्ग से बेस्ट विशस भेज रहा है…'

First published on: Feb 13, 2026 08:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.