Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: The 50 फेम रजत दलाल ने बताया अपनी पत्नी का नाम, हल्दी के रस्म की वीडियो वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल ने अपनी पत्नी का नाम बताया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल ने कुछ दिन पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी का नाम नहीं बताया. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्तों और परिवार के साथ हल्दी की रस्मों का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे उनकी पार्टनर का नाम सामने आ गया है. इस वीडियो की शुरुआत में वेन्यू के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है ‘माही और गुल्लू’. हालांकि यह पहले से ही पता था कि गुल्लू रजत का निकनेम है. इसके बाद कन्फर्म हो गया कि उनकी पत्नी का असली नाम माही है.

आज साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था. इस साल एक्टर अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2004 में आई सुकुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आर्या’ से मिली. इसके लिए उन्हें नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड मिला. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी है. वहीं, फिल्म ‘पुष्पा’ ने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलर कर दिया.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,033.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म दुनियाभर में 1,641.21 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:57 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन आज

आज साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था. इस साल एक्टर अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2004 में आई सुकुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आर्या’ से मिली. इसके लिए उन्हें नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड मिला. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी है. वहीं, फिल्म ‘पुष्पा’ ने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलर कर दिया.

https://www.instagram.com/p/DVi4gwCEu07/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:30 (IST) 8 Apr 2026
Entertainment News LIVE: The 50 फेम रजत दलाल ने बताया अपनी पत्नी का नाम

बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल ने कुछ दिन पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी का नाम नहीं बताया. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्तों और परिवार के साथ हल्दी की रस्मों का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे उनकी पार्टनर का नाम सामने आ गया है. इस वीडियो की शुरुआत में वेन्यू के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है ‘माही और गुल्लू’. हालांकि यह पहले से ही पता था कि गुल्लू रजत का निकनेम है. इसके बाद कन्फर्म हो गया कि उनकी पत्नी का असली नाम माही है.

https://www.instagram.com/reel/DW1KSimkTyl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 08, 2026 09:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.