Thursday, 5 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: Drishyam 3 के बाद नहीं आएगा चौथा पार्ट, फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Entertainment News in Hindi LIVE: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 इस साल अप्रैल में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live: साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. फिल्म अप्रैल 2026 को रिलीज होगी और इसके पहले दो पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे. जिसके बाद से फैंस भी इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज से पहले डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.

दरअसल, डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने ये साफ कर दिया है कि यह फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 पर समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा, ‘इस फ्रेंचाइजी का अब कोई और पार्ट नहीं आएगा. मैंने कभी सपने में भी इसकी प्लानिंग नहीं की थी. लोग मुझसे इसे खत्म करने के लिए कह रहे हैं इसलिए मैं इसे अब खत्म कर रहा हूं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा, “फिल्म का तीसरा पार्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगा.

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. वह आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का बर्थडे 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था. रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिषेक ने अपने शुरुआती करियर में जमकर आलोचनाओं का सामना किया और शुरुआत में ही उन्होंने 11 फ्लॉप फिल्में दी. हालांकि उसके बाद बंटी और बबली, गुरु, हाउसफुल 3, आई वांट टू टॉक जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में अभिषेक ने काम किया. एक्टर की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 6वें दिन सिर्फ 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 24.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 13वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस फिल्म ने 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

08:31 (IST) 5 Feb 2026
Entertainment Live News: बॉर्डर 2 ने 13वें दिन किया इतना कलेक्शन, जानें मर्दानी 3 ने की कितनी कमाई?

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 6वें दिन सिर्फ 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 24.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 13वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस फिल्म ने 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 05, 2026 08:28 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.