Entertainment News Live Update in Hindi: बॉलीवुड के बेहतर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था.उन्होंने बताया था कि वह इसके बाद किसी फिल्म के लिए गाना नहीं गाएंगे. जिसको लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी है. जिसके बाद आमिर खान और अरिजीत की हुई मुलाकात पर चल रही बातों पर भी विराम लग गया है.
दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आमिर खान और अरिजीत सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में बताया गया है कि अरिजीत सिंह ने आमिर की आने वाली फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज दी है. फोटो के कैप्शन में लिखा है, ” हमारी फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज देने के लिए थैंक यू अरिजीत. आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के लिए बिताए गए चार दिन जादुई रहे. लव ए. बता दें कि फिल्म ए दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मर्दानी 3 को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने अपने 11 वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 1.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने 11 दिनों में कुल 37 करोड़ की कमाई कर ली है. दूसरी ओर सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 ने 18वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है और मूवी ने 18 दिनों में कुल 311.60 करोड़ का भारत में कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related