रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक आउट चुका है. फिल्म में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. टीजर संजय दत्त और अभिषेक बच्चन भी नजर आए हैं.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा तूफान बन चुकी है, जिसे रोकना नामुमकिन लग रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर इसका दबदबा अब भी कायम है. वर्किंग डेज होने के बावजूद फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की धुआंधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बॉक्स ऑफिस ये फिल्म हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. वहीं इस बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सुर्खियों में आ गई है. पहले खबरें आ रही थीं कि धुरंधर 2 के क्रेज को देखते हुए भूत बंगला के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है.
Bangla ke Bhooths test le rahe hain… can you catch the iconic laugh?bhoothbangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/8CvkiLZciY
— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) March 31, 2026
Bhabiji Ghar Par Hai TV Show: छोटे पर्दे का सबसे चहेता कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ पिछले 11 सालों से ऑडियंस को खूब गुदगुदा रहा है, लेकिन अब इस शो को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. विभूति जी की ‘नल्लापंथी’ और अंगूरी भाभी के ‘सही पकड़े हैं’ वाले इस शो के बंद होने की चर्चाएं तेज हैं. इस खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है. हालांकि, असल कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Ramayana Teaser Release Date: नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ऑडियंस का उत्साह अब सातवें आसमान पर है. रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की पहली झलक देखने का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म के टीजर को लेकर सेंसर बोर्ड की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है और इसकी रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है. तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर की इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Alka Yagnik: अपनी मधुर आवाज से दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ‘मेलोडी क्वीन’ अलका याग्निक इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं. साल 2024 में एक दुर्लभ बीमारी का खुलासा करने के बाद, दिग्गज सिंगर ने अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है. बीमारी की गंभीरता के कारण वे पिछले दो साल से किसी भी नए सिंगिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुंआधार कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनिया भर में 1392.23 करोड़ की कमाई कर ली है. इतना ही नहीं फिल्म का हर किरदार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रणवीर सिंह से अर्जुन रामपाल तक अपने किरदारों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वहीं, हाल ही में अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 की पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें शेयर की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर और उस दौरान मिली आर्थिक मदद पर खुलकर बात की है. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काटने और कानूनी लड़ाइयों से जूझने के बाद, राजपाल अब बेल पर बाहर हैं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को पटरी पर ला रहे हैं. उन्होंने मुश्किल समय में साथ खड़े होने वाले फिल्म इंडस्ट्री के सितारों और आम जनता का आभार जताया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
धुरंधर 2 जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही. वहीं, दूसरे ओर फिल्म से जुड़ा हर किरदार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है. फिल्म में गौरव गेरा भी नजर आए हैं. गौरव गेरा टीवी इंडस्ट्री में खूब काम कर चुके हैं. लेकिन यह पहली बार है, जब उन्हें किसी फिल्म से इतनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है. गौरव ने मूवी में मोहम्मद आलम का रोल किया था और इस मूवी में उनका डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम सोडा’ वाला डॉयलॉग भी जमकर फेमस हुआ था. वहीं, एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया है कि धुरंधर 2 में उनके लुक को सीक्रेट बनाए रखने की सलाह मोना सिंह ने दी थी. लेकिन मोना सिंह ने उन्हें ये सलाह क्यों दी थी, चलिए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को पानी में डूबने से मौत हो गई. एक्टर के निधन के बाद इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. जिसके बाद अब AICWA ने कार्रवाई की मांग की है और इसे सिस्टम की लापरवाही बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण के रोल में नजर आए एक्टर सुनील लहरी किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. वह आज भी लोगों के बीच लक्ष्मण के किरदार के लिए काफी फेमस हैं और फैंस के बीच चर्चा में भी बने रहते हैं. वहीं, हाल ही में उनके घर में एक अनजान शख्स घुस आया. इस शख्स ने खुद को सुनील लहरी का रिश्तेदार बताया था. हालांकि जैसे तैसे सिक्योरिटी से उसे भगा दिया.
इस पूरी घटना की जानकारी खुद सुनील लहरी ने दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और बताया, " जय श्रीराम आप लोगों के साथ एक मजेदार किस्सा शेयर करता हूं, जिसने मुझे रामायण के शूटिंग वाले दिन याद दिला दिए. हाल ही में मुझे मिलने के लिए कोई हमारी बिल्डिंग में आया. मुझे झूठा रिश्तेदार बनाकर वह घुस गया. लेकिन जब सिक्योरिटी ने चेक किया तो पता चला कि वह झूठ बोल रहा है और फिर बाद में उसे भगा दिया गया. इस वीडियो के कैप्शन पर सुनील ने लिखा, "हाल ही का एक मजेदार किस्सा, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी.
फिल्म धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो मूवी ने 12 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. फिल्म ने 12 दिन में दुनिया भर में 1392.23 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1042.23 करोड़ का कर लिया है. इस मूवी ने 12 दिनों में केजीएफ चैप्टर 2, जवान जैसी फिल्मों को मात दे दी है. इस तरह से ये चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. हालांकि इसके बाद कहा जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली 2, पुष्पा 2 और दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पछाड़ सकती है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…