Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर का नाम भारतीय संगीत की दुनिया में हमेशा अमर रहेगा. 28 सितंबर को जन्मीं स्वर कोकिला अगर आज हमारे बीच होतीं तो अपना 97वां जन्मदिन मना रही होतीं. 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी आवाज आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा है. खास बात यह है कि जिस लता को दुनिया महान गायिका के तौर पर जानती है, उनका शुरुआती रुझान अभिनय की तरफ था. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल मोमेंट को लेकर चर्चा में हैं. 47 साल की इस हसीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. एयरपोर्ट पर कपल की कैमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी इन दिनों अपनी फिल्म नहीं, बल्कि एक तिलक को लेकर चर्चा में हैं. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के सिलसिले में गुजरात पहुंचे ममूटी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान उनके माथे पर तिलक लगाया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने तो इसे धार्मिक अपराध तक बता दिया. अब इस पूरे विवाद पर मलयालम एक्टर और कॉमेडियन हरिश्री यूसुफ ने ममूटी का बचाव किया है. पढ़ें पूरी खबर…
entertainment news live Update: 'बिग बॉस मराठी' की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिव्या पर एक रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
'सरकार' नाम से सोशल मीडिया पर फेमस
दिव्या शिंदे सोशल मीडिया पर 'सरकार' के नाम से भी जानी जाती हैं. वह 'बिग बॉस मराठी' सीजन 6 में नजर आई थीं. अब उनपर यह गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं. पुलिस के मुताबिक, दिव्या पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुणे के मोहम्मद वाड़ी इलाके में रहने वाले 63 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर विद्याधर गायकवाड़ के साथ मारपीट करने का आरोप है.
किस बात को लेकर हुआ विवाद?
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर विद्याधर गायकवाड़ साल 2021 में पुणे कैंटोनमेंट अस्पताल से मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे. वह एक सामाजिक संस्था से जुड़े हैं. इसी संस्था की ओर से 1 से 3 सितंबर के बीच पुणे में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
बिना बुलाए मंच पर पहुंची दिव्या?
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दिव्या को इस कार्यक्रम में बुलाया नहीं गया था, लेकिन वह वहां पहुंचीं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर मंच से लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद कथित तौर पर उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की. उनका दावा था कि उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को पब्लिसिटी मिली.
क्या है परिवार का कहना?
परिवार के मुताबिक, डॉक्टर ने दबाव में आकर करीब 50 हजार रुपये गूगल पे के जरिए दिव्या को दिए थे. हालांकि, आरोप है कि इसके बाद भी बाकी रकम के लिए दबाव बनाया जाता रहा.
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
मामला 24 सितंबर की रात को और गंभीर हो गया. आरोप है कि दिव्या अपने साथी अन्ना धामधरे और कुछ अन्य लोगों के साथ डॉक्टर के घर पहुंचीं. परिवार का दावा है कि 5 लाख रुपये में से बाकी रकम मांगने के दौरान विवाद हुआ और आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी.
दिव्या पर लगे ये गंभीर आरोप
आरोप है कि हमले में लकड़ी के डंडे, बेल्ट और धातु के बर्तनों का इस्तेमाल किया गया. घर में तोड़फोड़ करने और डॉक्टर व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया.
विवादों से रहा पुराना नाता!
बता दें, दिव्या के सोशल मीडिया पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 'बिग बॉस मराठी 6' में भी उनका सफर विवादों से जुड़ा रहा था. शो के दौरान साथी कंटेस्टेंट्स को धमकाने और बदतमीजी करने के आरोपों के बाद उन्हें फरवरी में शो से बाहर कर दिया गया था.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 33.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है. वहीं बात अगर तेलुगु सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैराडाइज' की करें, तो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में फिल्म की कमाई में 3 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 1.90 करोड़ रुपये, तमिल में 20 लाख रुपये और तेलुगु में 13.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 92.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब देखना होगा कि फिल्म मंगलवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.