South October Theater Release: अक्टूबर का महीना साउथ सिनेमा के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. एक तरफ रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, तो दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ भी सुर्खियों में छाई हुई है. इसके अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल, शिवराजकुमार और विष्णु विशाल जैसे सितारों की फिल्में भी अक्टूबर में रिलीज होंगी. आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी साउथ फिल्में थिएटर पर तहलका मचाने आ रहीं हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक किस्से को शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है, एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा आया था, जिसने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया था, कि उनकी शादी नहीं होगी, लेकिन एक्ट्रेस मां बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जो आसान नहीं था. पढ़ें पूरी खबर…
Aishwarya Rai Ramp Walk On Paris Fashion Week: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐश्वर्या ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया, जहां उनका अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया. लंबे समय बाद रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल, स्वैग और खूबसूरती से महफिल लूट ली. उनका लुक इतना खास था कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपने कथित रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों को हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. अब इन अफवाहों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live Update: 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे सिंगर काजी तौकीर इन दिनों अपने गेम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. शो में काजी ने अपनी पत्नी इफ्सा का कई बार जिक्र किया है. इसके बाद फैंस उनकी पत्नी और शादीशुदा जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आए. अब काजी के भाई काजी तौसीफ ने इफ्सा को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनसे उनके परिवार में उनकी खास जगह का पता चलता है.
काजी की पत्नी इफ्सा कौन हैं?
काजी तौकीर की पत्नी का नाम इफ्सा है. काजी ने शो में बताया था कि इफ्सा उनसे 9 साल छोटी हैं और पेशे से डेंटिस्ट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2021 में हुई थी. कोरोना काल में हुई यह शादी काफी निजी रखी गई थी. हालांकि, 'बिग बॉस 20' में काजी की एंट्री के बाद उनकी शादी के पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गए.
भाई ने खोले अनसुने राज
काजी तौसीफ ने फिल्म विंडो को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी भाभी इफ्सा परिवार की 'रॉकस्टार' हैं. उन्होंने कहा कि काजी के परिवार को उस वक्त काफी बुरा लगा, जब बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स ने काजी को निशाना बनाया और उनके बारे में बातें कहीं. उनके मुताबिक, काजी की पत्नी और पूरा परिवार उनके साथ होने वाली ऐसी बातों से दुखी होता है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को करीब 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत तो शानदार अंदाज में की, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 68 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने 28 सितंबर को भारत में करीब 4.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के कुल 5,732 शो चले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 17.2 फीसदी रही. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 96.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 114.45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.