Alliance Top 5 Contestants Leaked Rumours: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ के ग्रैंड फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम लीक होने की खबरें आ रही हैं. चर्चा है कि कुशल टंडन, सहित ये 5 कंटेस्टेंट फाइनल राउंड में अपनी जगह बना ली है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Spider-Man Brand New Day Collection Day 3: टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज किया है. वीकेंड पर जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ फिल्म ने तीसरे दिन 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और कुल कलेक्शन 176 करोड़ पार पहुंच चुका है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कुछ फैंस ने उनके ट्वीट्स पर आधारित एक किताब छापी है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस किताब की मांग इतनी बढ़ गई है कि पहला बैच एक ही दिन में बिक गया. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है. खबर है कि शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स को 50 करोड़ रुपये में लॉक कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर…
The Traitors 2 Shahneel Gill: बढ़ाने के लिए रियलिटी शोज में क्रिकेटर्स की फैमिली को लाना इंडस्ट्री में एक जानी-माना स्ट्रैटेजी बन चुका है. बिग बॉस, राइज एंड फॉल और द ट्रेटर्स जैसे शोज इस बात का सबसे बड़ा सबूत हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ये सेलेब फैमिली मेंबर्स सिर्फ शो का बज बनाने के लिए इस्तेमाल होते हैं या इनमें ट्रॉफी जीतने का दम भी होता है? आइए जानते हैं क्या है इस ट्रेंड का पूरा गणित… पूरी खबर यहां पढ़ें…
नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के नए एपिसोड में राम कपूर और पामेला के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. राम कपूर ने पामेला से कहा, ‘इसे जेन्डर डिस्क्रिमिनेशन का मुद्दा मत बनाओ. सभी मेल कंटेस्टेंट को सभी लड़कों ने पछाड़ दिया है.’ पढ़ें पूरी खबर…
अपने इंस्टाग्राम पर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए सोनू ने एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मैंने अपने गाने “जुगनी” को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. क्लिप को AI का इस्तेमाल करके एडिट भी किया गया है और उस AI-जनरेटेड क्लिप को आगे फैलाया जा रहा है. मैं जल्द ही इस बारे में सबके सामने बात करूंगा.’
यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. पोस्टर में यश का दमदार लुक देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ खास तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए. सलमान के प्यार भरे कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…
राजकुमार राव ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी पत्नी पत्रलेखा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म वह जब उनसे पहली बार मिली थीं तो उन्हें नीच आदमी समझती थीं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
एंटरटेनमेंट के लिहाज से अगस्त का महीना काफी खास होने वाला है. सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक, इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें से 8-10 फिल्में सीरीज तो मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर ही आ रही हैं. आज हम आपको अगस्त के महीने में JioHotstar पर रिलीज हो रहीं 7 सबसे बेहतरीन फिल्मों और सीरीज…पूरी खबर पढ़ें
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, कावेरी जल विवाद के बीच कर्नाटक में फिल्म को एक नई मुश्किल का सामना करना पड़ा है. मांड्या में विरोध झेलने के कुछ ही दिनों बाद अब बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक संगठनों के विरोध के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग प्रभावित हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘लॉकअप 2’ के लेटेस्ट वीकेंड एपिसोड में हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी. शो के प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट को आइना दिखा रही हैं, उनकी गलतियां बता रही हैं.
Entertainment News Live: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस वीकेंड एपिसोड में हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं. शो के प्रोमो में दोनों प्रतियोगियों को आइना दिखा रही हैं, उनकी गलतियां बता रही हैं. ऐसे में वीकेंड पर इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है.
Rashmika Mandanna: मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' और 'माइसा' की शूटिंग के दौरान रश्मिका बुरी तरह से चोटिल हो गईं. उनके कूल्हे में चोट आई है. जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर्स ने उन्हें बैंड रेस्ट के लिए कहा है.
इंडियन बॉक्स ऑफिस
30 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. इसकी रिलीज की वजह से ‘द ओडिसी’ की कमाई पर भरी असर पड़ा है. ‘धमाल 4’ से लेकर तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई में भी कमी देखने को मिली है. दोनों ही फिल्में पहले अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन हॉलीवुड फिल्म की इंडिया रिलीज के बाद सबकी हालत खराब हो गई है.
'स्पाइडर मैन' की कमाई
दूसरे दिन, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने ₹49.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में अब तक फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹131.46 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹109.95 करोड़ हो गया है.
'धमाल 4' का कलेक्शन
22वें दिन, 'धमाल 4' ने ₹1.00 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹186.48 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹156.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 22वें दिन ₹0.15 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹30.20 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹216.68 करोड़ हो गया है.
'द ओडिसी' का कलेक्शन
15वें दिन, 'द ओडिसी' ने 1,240 शो में ₹3.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹165.16 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹138.40 करोड़ हो गया है.